फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रीना-किरण और गौरी, तीनों ने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी'; निजी जिंदगी पर खुलकर बोले आमिर खान

Sat, 06 Dec 2025 09:45 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan on His Ex Wives: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में अपने निजी जिंदगी को लेकर बात की है। आमिर ने पूर्व पत्नियो रीना-किरण और गौरी पर क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
किरण-रीना और आमिर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हमेशा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है। आमिर ने पूर्व पत्नियों और गर्लफ्रेंड पर एक इंटरव्यू में बात की है।
विज्ञापन


रीना दत्ता से आज भी दोस्ती बरकरार
आमिर खान ने अपने करियर के शुरुआती दौर में रीना दत्ता के साथ शादी की थी और दोनों ने करीब 16 साल साथ बिताए। उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा, इस रिश्ते की सबसे बड़ी याद के तौर पर मौजूद हैं। अलग होने के बावजूद दोनों हमेशा एक-दूसरे के लिए सम्मान से भरे रहे। आमिर ने कहा कि रीना उनकी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा हैं और वह हमेशा उनके साथ एक मजबूत दोस्ती के रिश्ते में रहेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने यह भी माना कि इतना लंबा सफर साथ बिताने के बाद रिश्ता भले ही पति-पत्नी का नहीं रहा, लेकिन इंसान के रूप में दोनों कभी एक-दूसरे से अलग नहीं हुए।

किरण राव के साथ भी टूटी शादी
किरण राव और आमिर की शादी भी करीब 16 साल चली। दोनों ने मिलकर बेटे आज़ाद को पाला और तलाक के बाद भी उनकी परवरिश में कोई बदलाव नहीं आया। आमिर ने बताया कि वह और किरण आज भी एक परिवार की तरह जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि किरण, उनके माता-पिता, रीना और उनके माता-पिता, सभी मिलकर एक बड़ा, समझदार और संतुलित परिवार बनाते हैं। ये आपसी गर्मजोशी ही आमिर के व्यक्तिगत जीवन को खास बनाती है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: वर्ल्डवाइड बज रहा 'तेरे इश्क में' की कमाई का डंका, वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर फिर पकड़ी रफ्तार

60 की उम्र में दोबारा प्यार मिला
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगा था कि एक उम्र के बाद वह दोबारा प्यार कर पाएंगे, तो उन्होंने साफ कहा- नहीं। लेकिन फिर उनकी मुलाकात हुई गौरी स्प्रेट से, जिनके बारे में आमिर ने बताया कि वह उनकी जिंदगी में बेहद सुकून और स्थिरता लेकर आई हैं। आमिर ने हंसते हुए कहा कि वह खुद को बेहद खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें रीना और किरण जैसी समझदार और मजबूत महिलाएं मिलीं और अब गौरी जैसे साथी ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी है। उन्होंने भावुक होकर कहा- 'मेरी शादी भले ही सफल न रही हो, लेकिन मैं खुश हूं कि मुझे ये तीन अद्भुत महिलाएं मिलीं, जिन्होंने मुझे एक इंसान के रूप में बहुत कुछ सिखाया।'

आमिर खान का वर्कफ्रंट
फिल्मों की बात करें तो आमिर हाल ही में सितारे जमीन पर में दिखाई दिए थे। आने वाले समय में वह लाहौर 1947 को प्रोड्यूस कर रहे हैं और हैप्पी पटेल में कैमियो भी कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी के जरिए नए कलाकारों को मौका देने पर भी ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें