फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: हिंदी सिनेमा की मौजूदा हालत पर बोले आमिर खान, कहा- हमने तरक्की की है और भी गुंजाइश है

Wed, 23 Apr 2025 02:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan on Hindi Cinema: हाल ही में बॉलीवुड की कई फिल्में फ्लॉप हुई हैं। ऐसे में अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि हमारे पास बेहतर करने की गुंजाइश है। उन्होंने इसका उदाहरण भी दिया है।
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा पिछले कुछ वक्त से बुरे दौर से गुजर रहा है। बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की तुलना में फ्लॉप फिल्में ज्यादा आ रही हैं। हिंदी सिनेमा के मुकाबले क्षेत्रीय फिल्में अच्छा कर रही हैं। इस पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी बात रखी है।  आमिर खान ने कहा है कि हिंदी फिल्मों में सुधार की गुंजाइश है।
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्मों में बेहतर करने की गुंजाइश है
आमिर खान ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में कहा 'हम नहीं कहते कि हम बेहतर फिल्म निर्माता नहीं हो सकते। मेरे विचार से फिल्म निर्माता के तौर पर हमारे पास सुधार की बहुत गुंजाइश है। हमने कई इंडस्ट्रीज से सीखा है।' आमिर के मुताबिक अगर आप 70 और 80 के दशक की फिल्मों को देखें तो उसके बाद से फिल्में और बेहतर हुई हैं ऐसे में अगर मेहनत की जाए तो और बेहतर हो सकती हैं। आमिर ने कहा 'जब हम 1988 में आए थे तो उस वक्त फिल्मों की संख्या बहुत कम थी। उसके बाद से हमने तरक्की की है। 90 के दशक के बाद जब 2000 आया तो दर्शक बदल गए। वह बहुत खुले हुए और दूसरी तरह की सामग्री देखना चाहते थे।'
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले को खुद से जोड़ते हुए आदिल हुसैन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं भी हो सकता था
 

आमिर खान - फोटो : एक्स
एक अच्छी फिल्म बना लूं यही बहुत है
आमिर से पूछा गया कि वह बॉलीवुड की मौजूदा हालत को बदलने के लिए क्या करना चाहते हैं? इस पर उन्होंने कहा 'मैं बस वही करना चाहता हूं जो मैं कर रहा हूं और वही कहानियां बताना चाहता हूं जिन पर मेरा यकीन है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो अपने बारे में कोई बड़ी राय रखता हो कि मैं चीजों को बदल सकता हूं। मैंने कभी अपने बारे में ऐसी राय नहीं रखी। फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है। मैं एक फिल्म ही अच्छे से बना लूं वही मेरे लिए बड़ी बात है।'
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद फिल्म 'अबीर गुलाल' के बहिष्कार की हो रही मांग, यह है अहम वजह
विज्ञापन

'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगे आमिर खान
आपको बता दें कि आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 'तारे जमीन पर' की सीक्वल है। फिल्म में आमिर खान का किरदार एक बॉस्केटबॉल कोच का है। फिल्म विकलांग लोगों पर आधारित है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें