फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFM 2025: आमिर खान ने लैम्प जलाकर किया आईएफएफएम का उद्घाटन, विदेशी धरती पर इस तरह किया रीति-रिवाजों का सम्मान

Fri, 15 Aug 2025 12:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan In IFFM 2025: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 14 से लेकर 24 अगस्त तक चलेगा। 14 अगस्त को आमिर खान ने कहा था यह एक बड़ी पहल है जो लोगों को एक साथ लाती है।
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान फिल्म 'कुली' को लेकर पहले से चर्चा में हैं। एक बार फिर वह इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस कार्यक्रम में वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने लैम्प जला कर इस प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इस मौके पर आमिर खान ने कई बातें कहीं।
विज्ञापन
Trending Videos

आमिर खान ने जलाया लैंप
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का उद्घाटन करते हुए आमिर खान ने कहा 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की शुरुआत करना गर्व की बात है। यहां एक साथ होना और सिनेमा का जश्न मनाना वाकई बड़ी बात है। मैं कई वर्षों के बाद यहां आया हूं और मैं बहुत खुश हूं। मेरे साथी अक्सर आईएफएफएम की तारीफ किया करते थे। अब जब मैं यहां आया हूं तो मैं खुद अच्छा महसूस कर रहा हूं।'

आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर ने रीति रिवाजों का सम्मान किया
आमिर खान ने अंतरराष्ट्रीय धरती पर रीति-रिवाजों और परंपराओं का सम्मान किया है। उन्होंने महोत्सव में दीप जलाने से पहले अपने जूते उतार दिए।
आमिर खान ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बक्शो बोंडी' का भी अनावरण किया। इस दौरान वहां फिल्म के कलाकार तिलोत्तमा शोम और जिम सर्भ भी मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़ें: Tehran: 'तेहरान' में नया है मधुरिमा तुली का किरदार, फिल्म में जॉन अब्राहम का नाम सुनते ही किया था यह काम

महोत्सव निदेशक ने की आमिर की तारीफ
फिल्म 'बक्शो बोंडी' के बारे में बात करते हुए आमिर खान ने कहा 'मैं बक्शो बोंडी की टीम और महोत्सव में शामिल दूसरी सभी फिल्मों को शुभकामनाएं देता हूं। मेलबर्न के दर्शक इन फिल्मों और सिनेमा का आनंद लेंगे।'
महोत्सव निदेशक मीतू भौमिक लांगे ने कहा यह सम्मान की बात है कि आमिर खान ने आईएफएफएम 2025 का उद्घाटन किया है। 
विज्ञापन

14 से 24 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 14 से लेकर 24 अगस्त तक चलेगा। 14 अगस्त को आमिर खान ने कहा था यह एक बड़ी पहल है जो लोगों को एक साथ लाती है। उन्होंने कहा था मेलबर्न आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इसका हिस्सा बन कर खुश हूं। उन्होंने कहा था 'यह सिनेमा की एक अच्छी पहल है जो लोगों और संस्कृतियों को साथ लाती है। मुझे यकीन है कि महोत्सव में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों और निर्माताओं को एक अच्छा अनुभव मिलेगा।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें