फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: दादासाहेब फाल्के बायोपिक के पहले ड्राफ्ट से खुश नहीं थे आमिर, अक्तूबर में शुरू होने वाली थी शूटिंग

Wed, 17 Sep 2025 04:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan On Dadasaheb Phalke Biopic: आमिर खान और राजकुमार हिरानी ‘दादा साहेब फाल्के बायोपिक’ पर काम कर रहे हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि आमिर को राजू हिरानी की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है।
विज्ञापन
आमिर खान और राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान और राजकुमार हिरानी इन दिनों दादासाहेब फाल्के की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। दो दिन पहले ही अमर उजाला ने यह जानकारी दी थी कि इस फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू हो जाएगी। अब यह खबर सामने आई है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने अक्तूबर में ही शुरू होनी थी। 

आमिर ने दी स्क्रिप्ट में बदलाव की सलाह

विज्ञापन

अमर उजाला से जुड़े सूत्रों की मानें तो आमिर इस फिल्म की शूटिंग ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के बाद शुरू करने वाले थे। हालांकि, जब राजकुमार हिरानी ने उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई तो आमिर को यह पसंद नहीं आई। वो स्क्रिप्ट के पहले ड्राफ्ट से संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद आमिर पर्सनली इससे जुड़े और उन्होंने राजू को इसमें कुछ बदलाव करने की सलाह दी। फिलहाल अब यह फिल्म होल्ड नहीं हुई है। आमिर जनवरी से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।

सेट पर सुरक्षा व्यवस्था का रखा जाएगा खास ध्यान
फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि इसका बड़ा हिस्सा मुंबई के फिल्म सिटी में फिल्माया जाएगा, जहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी जाएगी। सेट पर खास ध्यान रखा जाएगा कि आमिर खान का लुक किसी को पहले से पता न चल सके। शूटिंग के दौरान लोकेशन पर आने-जाने और बाहर की गतिविधियों पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। यह सुरक्षा व्यवस्था वैसी ही होगी जैसी राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग के दौरान रखी थी, ताकि कोई भी लीक या अफवाह फिल्म से पहले बाहर न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर खान और दादासाहब फाल्के - फोटो : सोशल मीडिया

दादासाहेब फाल्के की असल जगहों का फिल्मसिटी में रिक्रिएशन
सूत्र आगे बताते हैं,  'फिल्म में दादासाहेब फाल्के की असल जिंदगी से जुड़ी जगहों को बड़े विस्तार से रिक्रिएट किया जाएगा। दादासाहेब फाल्के ने अपने जीवन में कई जगहों पर रहकर काम किया। मुंबई के दादर में स्थित मथुरा भवन से लेकर बाद में नासिक तक। टीम इन जगहों की असली झलक को बड़े बारीकी से सेट पर उतारने की तैयारी कर रही है ताकि ऑडियंस  को उस दौर का माहौल पूरी तरह असली लगे।'

फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर आ सकती है
आमिर खान और राजकुमार हिरानी की दादासाहेब फाल्के बायोपिक 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। यह दिन दादासाहेब फाल्के की 157वीं जयंती पर पड़ता है, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह खबर भी पढ़ेंः Aamir Khan: जनवरी से दादासाहेब फाल्के बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगे आमिर खान, फिल्मसिटी में तैयार होगा सेट

फिर साथ दिखेगी बॉलीवुड की सफल जोड़ी
आमिर और राजकुमार की जोड़ी पहले भी धमाल मचा चुकी है। दोनों ने साल 2009 में सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ और 2014 में ब्लॉकबस्टर ‘पीके’ में साथ काम किया था। हर बार उनकी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। अब एक बार फिर यह जोड़ी बड़े पर्दे पर लौट रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें