वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'यह फिल्म सिर्फ सितारों के बारे में नहीं है। 1, 2, 3, 4 या 5 स्टार इसे बयां नहीं कर सकते। उन खास बच्चों और आमिर खान के दिल और मेहनत को मापना नामुमकिन है। यह फिल्म भावनात्मक है, प्रभावशाली है और वाकई में खास है।' एक और यूजर ने लिखा- ये फिल्म एक मास्टरपीस है। ये एक क्लासिक आमिर खान स्टाइल की फिल्म है, जिसमें वो हर तत्व है जो इसे आमिर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल करता है! शानदार निर्देशन, दमदार स्क्रीनप्ले और एक ऐसा मजबूत मैसेज जो हर दिल तक पहुंचे - 'सबका अपना अपना'
क्या 'सितारे जमीन पर' फिर बनाएगी रिकॉर्ड?
फिल्म की थीम, अभिनय और भावनात्मक अपील को देखकर कहा जा सकता है कि अगर पॉजिटिव रिव्यू और ऑडियंस का सपोर्ट बना रहा, तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ तय कर सकती है आमिर खान की वापसी ने साबित कर दिया है कि वे सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि संवेदनशील कहानियों के सच्चे दूत हैं। ‘सितारे ज़मीन पर’ एक ऐसी फिल्म है, जो आपको सोचने पर मजबूर करती है और दिल से जोड़ती है।