फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan-Gauri Wedding: शुरू हुईं तैयारियां; तेज बारिश के बीच आमिर खान के घर सजावट और शादी के इंतजाम शुरू

Sat, 04 Jul 2026 04:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की घड़ी आ गई है। सिर्फ एक दिन बाद दोनों हमसफर बन जाएंगे। शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और आमिर खान के घर पर सजावट हो रही है।
विज्ञापन
आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारी शुरू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ कल 05 जुलाई को शादी रचाने वाले हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने खुद शादी की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दिन हमारे लिए बेहद खास है। आमिर की यह तीसरी शादी है। छोटे से आयोजन में वे और गौरी स्प्रैट रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें दोनों के परिवारों के सदस्य और बहुत करीबी दोस्त उपस्थित होंगे। आज शनिवार से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन

शुरू हुई घर की सजावट
मुंबई में मॉनसून पूरे शबाब पर है। आज शनिवार को खूब तेज बारिश हो रही है, मानो आमिर और गौरी की शादी का मौसम भी जश्न मना रहा हो। तेज बरसात के बीच मिस्टर परफेक्शनिस्ट के यहां शादी के इंतजाम किए जा रहे हैं। उनके मुंबई स्थित घर के बाहर एक ट्रक देखा गया है, जिसमें से टेंट का सामान उतारकर अभिनेता के घर पहुंचाया जा रहा है। मेहमानों के लिए कुर्सियां सजाई जा रही हैं।

कहां होगी आमिर और गौरी की शादी?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि मुंबई के मॉनसून ने शादी की तैयारियों में थोड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। भारी बारिश के बीच दो शख्स ट्रक से सामान उतारकर आमिर खान के पाली हिल स्थित घर में पहुंचा रहे हैं। बता दें कि शादी आमिर खान के घर पर ही हो रही है। फिलहाल, घर पर शादी की सजावट की जा रही है। आमिर खान ने हाल ही में सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की स्क्रीनिंग के दौरान शादी को लेकर खुशी जाहिर की थी और कहा था कि यह हमारे लिए बहुत खास दिन है। आप लोग दुआएं दीजिएगा।
विज्ञापन

पसंदीदा खाने के होंगे आइटम्स
आमिर खान ने पैपराजी से बातचीत करते हुए कहा था, 'हां, मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को और बहुत ही छोटी शादी है। घर में ही कर रहे हैं। 05 जुलाई को बहुत ही खास दिन है हमारे लिए और बस दोनों परिवार हैं। कुछ खास दोस्त हैं, छोटा सा घर पर ही फंक्शन कर रहे हैं हम लोग। सबकी दुआएं चाहेंगे हम'। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान की शादी का फंक्शन निजी आयोजन है। इसके बाद वे रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि कपल ने अपने पसंदीदा खाने के आइटम्स मेन्यू में शामिल किए हैं और उसकी तैयारी पर भी खुद नजर रख रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें