फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ का ट्रेलर लॉन्च, फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी एक्टर की यादगार फिल्में

Sun, 09 Mar 2025 05:23 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके सिनेमा में दिए गए योगदान का जश्न मनाने के लिए एक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। हाल ही में एक इवेंट के में ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया।
विज्ञापन
‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके सिनेमा में दिए योगदान का जश्न मनाने के लिए एक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। हाल ही में एक इवेंट में ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ नाम के समारोह का ऐलान किया गया, जो अभिनेता के जन्मदिन 14 मार्च से शुरू होगा और 27 मार्च तक चलेगा।

विज्ञापन

‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ का ट्रेलर लॉन्च
आमिर के जन्मदिन के बढ़ते एक्साइटमेंट के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमिर खान और जावेद अख्तर की मौजूदगी में ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ का ट्रेलर लॉन्च किया। ट्रेलर लॉन्च के बाद से फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया। इस फेस्टिवल के दौरान आमिर खान की कुछ आइकॉनिक फिल्में फिर से बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जावेद अख्तर ने आमिर खान की तारीफ भी की।


यह खबर भी पढ़ें: Abhishek Bachchan: आराध्या ने अभिषेक को किया ‘बी हैप्पी’ के लिए प्रेरित, एक्टर ने बताया क्यों खास है फिल्म

विज्ञापन

जावेद अख्तर ने पहले ही आमिर को बता दिया था सुपरस्टार
इवेंट के दौरान जावेद अख्तर ने आमिर खान की प्रशंसा की। दिग्गज ने कहा कि जब वह आमिर से पहली बार मिले तभी उन्होंने नासिर से यह कह दिया था कि वह एक सुपरस्टार बनेंगे। उन्होंने आगे कहा, आमिर की पहली फिल्म की स्क्रिप्ट मैंने लिखी थी और मेरे बेटे (फरहान अख्तर) की पहली फिल्म भी आमिर के साथ थी।"


यह खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने की भविष्यवाणी, आमिर खान बनेंगे सुपरस्टार, लगान-दंगल की तारीफ के बांधे पुल


आमिर खान का वर्क फ्रंट
‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ फेस्टिवल के अंतर्गत देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में उनकी आइकॉनिक फिल्में दिखाई जाएंगी। यह फेस्टिवल आमिर खान की यादगार फिल्मों का जश्न मनाया जाएगा। अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे। वह ‘सितारे जमीन पर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें