सिकंदर पर आमिर ने दी प्रतिक्रिया
इस फिल्म का निर्देशन एआर मुर्गदास ने किया है। ऐसे में फैंस के अंदर इस जोड़ी का काम देखने की बेचैनी बढ़ गई है। ऐसे में मीडिया के सामने अपना जन्मदिन मना रहे आमिर खान ने फिल्म के बारे में अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए मुबारकबाद भी दी है।
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: 'सिकंदर' नहीं, सलमान खान की ये फिल्में हैं रीमेक, की थी बंपर कमाई
सलमान और मुर्गदास को साथ देखना चाहते हैं आमिर
आमिर खान ने कहा है 'ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म सिकंदर के लिए सलमान खान को शुभकामनाएं। मेरी तरफ से मुबारकबाद और बहुत बहुत शुभकामनाएं। हम सभी इंतजार कर रहे हैं। मुर्गदास के साथ मैंने गजनी में काम किया है। ऐसे में सलमान और मुर्गदास को साथ देखना बहुत मजेदार होगा।'
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Teaser: एक घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा सलमान की फिल्म का टीजर, ईद पर होगी रिलीज
सिकंदर में होंगे ये सितारे
निर्देशक मुर्गदास ने साल 2008 में आमिर खान की फिल्म 'गजनी' का निर्देशन किया था। उम्मीद की जा रही है कि वह अपनी पहचान इस फिल्म में भी दिखाएंगे। 'सिकंदर' में सलमान खान लीड रोल में हैं। उनके साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी और प्रतीक बब्बर हैं।
फिल्म के बारे में खास
'सिकंदर' साजिद नाडियाडवाला के बैनर 'साजिद ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' तले रिलीज होगी। मुर्गदास पहली बार सलमान की फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में एंटरटेनमेंट के साथ एक्शन भी है।