फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: आमिर खान के नक्शेकदम पर निकले उनके भाई, अब वो भी करेंगे ये काम; वीडियो देख फैंस को याद आई ‘मेला’

Wed, 16 Jul 2025 08:09 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Brother Faisal Khan: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर खान के भाई फैजल खान ने बताया कि अब वो भी आमिर की तरह इस काम को करेंगे। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
आमिर खान और फैजल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता खान, जो सिर्फ अभिनय के लिए ही नहीं जाने जाते हैं, बल्कि निर्देशन और फिल्म निर्माता के रूप में उन्होंने एक खास जगह बनाई है। अब अभिनेता के भाई फैजल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि अब वो भी निर्देशन की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। चलिए जानते हैं पूरी बात।

क्या है वायरल वीडियो? 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता आमिर खान के भाई फैजल खान दिख रहे हैं। पैपराजी से बात करते हुए फैजल खान ने कहा कि वो इस समय कुछ स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अब वो डायरेक्शन की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। साथ ही कहा कि वो पूरी कोशिश करें कि एक शानदार फिल्म बनाई जाए, जिससे दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बॉलीवुड का हाल इस समय थोड़ा नरम-गरम है। वायरल वीडियो में अभिनेता व्हाइट स्वेट शर्ट और टाउजर पहने दिख रहे है। 



नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया 
वीडियो वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि वाह 'मेला' फिल्म के शंकर भाई। दूसरे यूजर ने बोला कि फैजल खान बहुत ही भोले और दिल के अच्छे इंसान हैं। वहीं अन्य यूजर्स ने कमेंट सेक्शन लिखा कि वो बहुत अच्छे दिख रहे हैं। इसके अलावा एक ने कहा कि तो इतने दिनों से कहां थे आप। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Katrina Kaif: हांगकांग में जन्मीं विदेशी बाला ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'कैटरीना', 'रोलर कोस्टर' जैसा रहा फिल्मी सफर


फैजल खान के बारे में
फैजल खान ने अपने भाई आमिर खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। 'मेला' फिल्म में फैजल खान ने शंकर राणे की भूमिका निभाई थी, इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा अभिनेता को 'कयामत से कयामत' फिल्म में भी देखा गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें