फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर दर्शकों से की अपील, बोले- ‘अगर चोरी करना गलत है तो…’

Mon, 09 Jun 2025 08:10 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Appeals No To Piracy: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इस समय अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने दर्शकों से पाइरेसी से बचने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान अभिनीत 'सितारे जमीन पर' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस समय एक्टर अपनी फिल्म के प्रचार-प्रसार में जोरों शोरों से लगे हुए हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म के पाइरेटेड वर्जन से बचने और कलाकारों के सम्मान करने की बात कही है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा। 

विज्ञापन


फिल्मों को होता है भारी नुकसान
हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में पाइरेसी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘जब आप किसी फिल्म का पाइरेटेड वर्जन देखते हैं, तो आप अनजाने में बहुत नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। बहुत से लोग इसके प्रभाव का एहसास नहीं करते हैं।’ इसके अलावा एक्टर ने कहा कि अगर आप किसी जीज को चुराना गलत समझते हैं, तो पाइरेटेड फिल्मों को भी देखना गलत बात है। आगे उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि लोग इसे सही तरीके से देखें, न कि पाइरेसी के जरिए। हम फिल्म के अवैध प्रसारण को रोकने और कम करने में मदद के लिए एजेंसियों की सेवाएं लेंगे।’

यह खबर भी पढ़ें: 19 years of Phir Hera Pheri: रिलीज के बाद अक्षय से नाराज हुए सुनील, साथ रिलीज हुई थीं प्रियदर्शन की दो फिल्में
विज्ञापन


अभिनेता की मां भी कर रहीं डेब्यू
आमिर खान ने बीते दिनों पुष्टि की थी कि उनकी 91 वर्षीय मां जीनत खान और उनकी बहन निखत खान भी फिल्म में दिखाई देंगी। हालांकि, उन्होंने साफ किया था उनकी मां सिर्फ एक गाने में नजर आएंगी।

फिल्म के बारे में
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का निर्देशन आर.एस प्रसन्ना ने किया है और इसे आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत तैयार किया गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 20 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में 10 नए कलाकार नजर आएंगे, जिनमें अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें