बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया के माध्यम से दुनिया से रुबरू करवाया। आमिर की इस घोषणा ने सभी को चौंका दिया। अपने रिश्ते का खुलासा करने के बाद यह कपल पहली बार सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखाई दिया है। मंगलवार शाम को पैपराजी ने मुंबई में दोनों को एक साथ स्पॉट किया।
गौरी का इंतजार करते दिखे आमिर
अभिनेता इस दौरान गौरी का इंतजार करते हुए दिखे। उनके कार्यालय से बाहर निकलने से पहले आमिर ने पैपराजी का हाथ हिलाते हुए स्वागत किया। जैसे ही वह बाहर निकलीं, आमिर ने उन्हें कार में बैठाया। अभिनेता ने ऐसा करके अपने फैंस का दिल जीत लिया।
यह खबर भी पढ़ें:
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने भारतीय महिला से शादी करने के लिए पति को कहा खुशकिस्मत, बताया ये फायदा
इस वजह से आमिर के प्यार में गिरीं गौरी
अपनी पहली मीडिया बातचीत के दौरान गौरी स्प्रैट ने बताया कि उन्हें आमिर खान से प्यार क्यों हुआ। उन्होंने कहा, “मैं किसी ऐसे व्यक्ति को चाहती थी जो दयालु, सज्जन और केयरिंग हो। आमिर ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, “इतना सब होने के बाद, तुम मुझे मिल गई?” गौरी ने यह भी बताया कि उन्होंने आमिर की सिर्फ दो फिल्में देखी हैं लगान और दिल चाहता है।
यह खबर भी पढ़ें:
Kalki 2: 'कल्कि 2' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, निर्देशक नाग आश्विन ने प्रभास की फिल्म की कहानी पर भी दिया अपडेट
आमिर को क्यों पसंद आईं गौरी
आमिर खान ने इस दौरान यह भी बताया कि उन्हें गौरी में क्या पसंद है। उन्होंने कहा, "मैं किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में था जिसके साथ मैं शांत रह सकूं, जो मुझे शांति दे।” आमिर खान के इस खुलासे से उनके फैंस काफी खुश हैं। आमिर ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। इसके बाद उन्होंने किरण राव से दूसरी शादी की। हालांकि, कुछ दिनों बाद दोनों अलग हो गए।