फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश श्रीवास्तव के बेटे की कार का एक्सीडेंट, पिता के नाम पर बने चौक से टकराई रेंज रोवर; मूर्ति हुई क्षतिग्रस्त

Mon, 24 Nov 2025 11:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aadesh Shrivastava's Son Anivesh: दिवंगत कंपोजर आदेश श्रीवास्तव के छोटे बेटे अनिवेश की कार आज सुबह मुंबई में एक चौक से टकरा गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वही चौक है, जो दिवंगत कंपोजर के नाम पर बना है। तेज स्पीड रेंज रोवर के टकराने से यह चौक कथित तौर पर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
आदेश श्रीवास्तव के छोटे बेटे अनिवेश सड़क हादसे का शिकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत कंपोजर आदेश श्रीवास्तव के छोटे बेटे अनिवेश की कार रविवार सुबह मुंबई के लोखंडवाला में कथित तौर पर एक चौक से टकरा गई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनिवेश की रेंज रोवर जिस चौक से टकराई, यह वही चौक है, जो अनिवेश के दिवंगत पिता व कंपोजर आदेश श्रीवास्तव के नाम पर बना है।

विज्ञापन
Trending Videos

आदेश श्रीवास्तव के छोटे बेटे अनिवेश सड़क हादसे का शिकार - फोटो : सोशल मीडिया
आदेश श्रीवास्तव की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड है कार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिवेश की तेज रफ्तार रेंज रोवर एक चौक से टकरागई, इससे वहां लगी एक मूर्ति गिर गई। यह मूर्ति आदेश श्रीवास्तव की है। कुछ साल पहले उनके नाम पर बने चौक में उनकी यह मूर्ति स्थापित की गई थी। जागृत महाराष्ट्र न्यूज के मुताबिक रविवार सुबह लोखंडवाला में हरियाणा नंबर प्लेट वाली एक लाल रेंज रोवर डिवाइडर से टकरा गई। तस्वीरों में डैमेज डिवाइडर और क्रॉसिंग पर पूरी तरह से खराब इंस्टॉलेशन दिख रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कार आदेश की पत्नी विजयता पंडित के नाम पर रजिस्टर्ड थी। 

अनिवेश, अवितेश, आदेश श्रीवास्तव, विजयंता - फोटो : सोशल मीडिया
नाम बदलने की सेरेमनी में शामिल हुआ था परिवार
एक्सीडेंट वाली जगह से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनका छोटा बेटा अनिवेश कार के पास खड़ा दिख रहा है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है या नहीं। एक रैडिट पोस्ट में दावा किया गया कि यह चौक वही है, जिसका नाम कुछ साल पहले आदेश श्रीवास्तव के नाम पर रखा गया था। अनिवेश, विजयता और कंपोजर के बड़े बेटे अवितेश रीनेमिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

आदेश श्रीवास्तव का करियर
आदेश श्रीवास्तव इंडस्ट्री के मशहूर कंपोजर में शुमार थे। उन्होंने 1980 के दशक में आर.डी. बर्मन और राकेश रोशन के लिए ड्रमर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। 1990 के दशक में एक इंडिपेंडेंट कंपोजर के तौर पर काम शुरू किया। 1993 में 'कन्यादान' से सफलता मिलने के बाद उन्होंने मेजर साब, चलते चलते, बागबान, अपहरण और राजनीति जैसी फिल्मों के लिए हिट गाने बनाकर खुद को स्थापित किया। उन्हें 2005 में रियलिटी शो सा रे गा मा पा में जज के तौर पर पहचान मिली। 2015 में कैंसर के चलते आदेश श्रीवास्तव का निधन हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें