फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्प्लिट्सविला के फिनाले में फूटेगा ‘फेक फ्रेंडशिप’ का बम! प्रीत सिंह ने खोले कई राज; विनर पर किया बड़ा खुलासा

Fri, 15 May 2026 11:32 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Splitsvilla X6 Finale: एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 के ग्रैंड फिनाले को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। इसी बीच शो की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह ने फिनाले से पहले एक बड़ा हिंट देकर सभी की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमटीवी स्प्लिट्सविला का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, शो को लेकर नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब कंटेस्टेंट प्रीत सिंह ने फिनाले एपिसोड को लेकर बड़ा दावा किया है और कहा है कि दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। 

सब एक-दूसरे को बुरी तरह एक्सपोज करेंगे

विज्ञापन

बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में प्रीत सिंह ने बताया कि शो में कई दोस्तियां सिर्फ दिखावे की थीं और अब फिनाले में सबकी सच्चाई सामने आने वाली है। उन्होंने कहा, ‘इस ट्रायंगल में सब एक-दूसरे को बुरी तरह एक्सपोज करेंगे। योगेश, रुरु और आकांक्षा के बीच बड़ा शोडाउन होने वाला है। कई ऐसी बातें सामने आएंगी कि लोग सोचेंगे- इतना प्यार था, फिर ये सब क्या था? लेकिन वो सब फेक था।’

प्रीत ने इशारों-इशारों में बताया कि आकांक्षा चौधरी, रुरु ठाकुर और योगेश रावत के बीच फिनाले में बड़ा टकराव देखने को मिलेगा।

बेस्ट फ्रेंड बनेंगे दुश्मन!
उन्होंने आगे बताया कि फिनाले की शूटिंग 12 घंटे से ज्यादा चली और माहौल काफी थकाने वाला था। प्रीत ने कहा, ‘जो लोग खुद को बेस्ट फ्रेंड बताते थे, वही एक-दूसरे से लड़ रहे थे और राज खोल रहे थे। हम भी हैरान थे कि आखिर हो क्या रहा है।’

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक पर भड़के विशाल ददलानी, बोले- ‘अनपढ़ नेताओं को सत्ता में मत बैठाइए’; यूजर्स ने किया जमकर सपोर्ट

कौन होगा विनर?
विनर को लेकर प्रीत ने कहा कि फिनाले की शूटिंग के बाद भी कंटेस्टेंट्स को अभी तक ऑफिशियली नहीं बताया गया है कि शो का विनर कौन है। उन्होंने कहा, ‘हम 12 घंटे तक वहां बैठे थे, लेकिन हमें अभी भी नहीं पता कि विनर कौन है। हालांकि, हमें इतना जरूर अंदाजा है कि कौन से दो कपल्स जीत सकते हैं।’

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बार शो में दो विनर्स होंगे, तो प्रीत ने साफ कहा, ‘नहीं, सिर्फ एक ही कपल जीतेगा। लेकिन असली विनर का खुलासा टीवी पर ही होगा।’

विज्ञापन

स्प्लिट्सविला X6 के बारे में 
बता दें कि एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 एक पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो है, जहां लड़के-लड़कियां प्यार और गेम दोनों में खुद को साबित करने की कोशिश करते हैं। इस सीजन को सनी लियोन, करण कुंद्रा, उर्फी जावेद और निया शर्मा  होस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें