अस्पताल में हुई क्रू सदस्य की मौत
आयोजकों ने आगे बताया कि फायर डिपार्टमेंट द्वारा घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाने से पहले, घटनास्थल पर मौजूद फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स ने तुरंत मदद दी। फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स ने घटनास्थल पर शुरुआती देखभाल की और क्रू सदस्य को अस्पताल ले जाने के लिए तुरंत फायर डिपार्टमेंट को बुलाया गया। मगर, अफसोस की क्रू सदस्य को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
लिफ्टिंग सिस्टम से हुआ हादसा, लगी गंभीर चोट
आयोजकों ने यह भी कहा कि पीड़ित के परिवार, संबंधित कंपनी और इस घटना से प्रभावित टीम के सदस्यों को सहायता दी जा रही है। बयान में कहा गया है, 'इस समय, हम संबंधित कंपनी, उसकी टीम और पीड़ित के परिवार को हर तरह की सहायता और सांत्वना प्रदान कर रहे हैं'। राज्य अग्निशमन विभाग ने भी इस दुर्घटना का विवरण साझा किया। अधिकारियों ने बताया कि एक लिफ्टिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते समय कर्मचारी के निचले अंगों के कुचले जाने से गंभीर चोटें आईं। आपातकालीन टीमों के पहुंचने से पहले ही, वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने पीड़ित को उपकरण से बाहर निकाल लिया था। बयान में आगे कहा गया कि इमरजेंसी स्टाफ ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। मगर बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।