मर जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं
श्रीनिवास राव का इल्जाम है कि राजामौली से 34 साल से उसकी दोस्ती थी, जो दोनों के एक ही व्यक्ति के प्रति भावनाएं विकसित होने के बाद खतरे में पड़ गई है। शख्स ने वीडियो में कहा कि 'मेरे पास आत्महत्या करके मर जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। राजामौली ही वह शख्स हैं जिसकी वजह से मैं 55 साल में भी अकेला हूं।'
यह खबर भी पढ़ें: Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' के टीजर पर निर्माताओं ने साझा किया बड़ा अपडेट, समय और रनटाइम का किया खुलासा
एक औरत के लिए खत्म किया करियर
शख्स का कहना है कि उसने अपनी दोस्ती की खातिर अपने कदम पीछे खींच लिए लेकिन निर्देशक उसके खिलाफ हो गए। शख्स ने कहा 'हमने यमाडोंगा तक साथ काम किया, लेकिन उन्होंने एक औरत की खातिर मेरे करियर को खत्म कर दिया।' उन्होंने साल 2007 में बनी एक फिल्म का जिक्र किया, जिसमें कथित तौर पर दोनों ने साथ काम किया था।
यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: मुगल शासन की कहानी दिखाती हैं ये फिल्में, एक को बनाने में लगे 16 साल
राजामौली ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
इस मामले पर एसएस राजामौली और उनकी टीम ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। एसएस राजामौली बड़े बजट की बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए जाने जाते हैं। एसएस राजामौली वर्तमान में महेश बाबू के साथ फिल्म एसएसएमबी28 की शूटिंग कर रहे हैं। कथित तौर पर प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि, इस फिल्म की अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।