इस साल कान में भारतीय फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल कान में भारतीय फिल्में
77वें कान में ऑल वी इमैजिन एज लाइट ने ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा और ऐसा करने वाली ये भारत की पहली फिल्म बनी। इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में पांच भारतीय फिल्में प्रदर्शित होंगी। देखिए लिस्ट:
'होमबाउंड'
नीरज घेवन की 'होमबाउंड' को कान फिल्म फेस्टिवल के 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन के लिए चुना गया है। इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर लीड रोल में हैं।
'अरनयेर दिन रात्रि'
कान में बंगाली फिल्म 'अरनेयर दिन रात्रि' की भी स्क्रीनिंग होगी। सत्यजीत रे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। 'अरनयेर दिन रात्रि' 1970 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल, अपर्णा सेन, सौमित्र चटर्जी और शुभेंदु चटर्जी जैसे दिग्गज कलाकार हैं।
'तन्वी द ग्रेट'
अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का वर्ल्ड प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल 2025 के 'मार्चे डु फिल्म' में होने वाला है। इस फिल्म से शुभांगी दत्त बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी और करण टैकर फिल्म का हिस्सा हैं।
'ए डॉल मेड अप ऑफ क्ले'
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में 'ए डॉल मेड अप ऑफ क्ले' का प्रीमियर होने वाला है। यह एक शॉर्ट फिल्म है, जो कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट के स्टूडेंट ने बनाई है। इसे 'ला सिनेफ सेक्शन' के लिए चुना गया है।
‘चरक’
शिलादित्य मौलिक द्वारा निर्देशित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्मित यह फिल्म बंगाल के पारंपरिक चरक पूजा और उससे जुड़े अंधविश्वासों, खासकर खुद को जलाने और चोट पहुंचाने जैसे भयावह दृश्य को उजागर करती है।
फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’
- फोटो : अमर उजाला
कान में पहली बार दिखाई गई यह भारतीय फिल्म
1946 में जब कान की शुरुआत हुई थी तभी से भारतीय फिल्में वहां दिखाई जाने लगी थीं। कान में सबसे पहले भारतीय फिल्म 'नीचा नगर' दिखाई गई थी। निर्देशक चेतन आनंद की फिल्म 'नीचा नगर' ने पहली बार अपनी उपस्थिति कान में दर्ज कराई थी। इस फिल्म को 'ग्रांड प्रिक्स डू फेस्टिवल इंटरनेशनल डू फिल्म' के अवॉर्ड से नवाजा गया था। बता दें कि ग्रांड प्रिक्स कान फिल्म फेस्टिवल का एक पुरस्कार है, जो प्रतिस्पर्धी फीचर फिल्मों में से एक को फेस्टिवल की ज्यूरी द्वारा दिया जाता है।