फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 33 साल का करियर, 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड; अब जाकर मिला शाहरुख को पहला नेशनल अवॉर्ड

Fri, 01 Aug 2025 07:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Won National Award: 33 साल से बॉलीवुड पर राज करने वाले शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को इंडस्ट्री में 33 साल हो चुके हैं। इस दौरान वो किंग ऑफ रोमांस तो बने ही, साथ ही उन्होंने एक्शन से लेकर कॉमेडी और स्पोर्ट्स ड्रामा जैसी अलग-अलग जॉनर की भी कई फिल्में कीं। इस बीच शाहरुख खान ने आठ बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के साथ कुल 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। लेकिन आज तक किंग खान को नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला था। लेकिन 33 साल बाद शाहरुख को करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है।

‘जवान’ के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

विज्ञापन

आज 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा की गई। जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में कई फिल्मों और कलाकारों को अवॉर्ड मिला। इसमें सबसे बड़ा नाम किंग खान शाहरुख खान का है, जिन्हें अपने 33 साल के करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। शाहरुख को ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

1992 में ‘दीवाना’ से की करियर की शुरुआत
शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘दीवाना’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। अपनी पहली ही फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

आठ फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड जीते

विज्ञापन

शाहरुख ने अपने करियर में 90 से ज्यादा फिल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में कुल 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं, जिनमें 8 बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड हैं। वो सबसे अधिक आठ बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले दिलीप कुमार के साथ दूसरे अभिनेता हैं। शाहरुख को जिन फिल्मों के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, उनमें ‘बाजीगर’ (1993), ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (1995), ‘दिल तो पागल है’ (1997), ‘कुछ कुछ होता है’ (1998), ‘देवदास’ (2002), ‘स्वदेश’ (2004), ‘चक दे इंडिया’ (2007) और ‘माय नेम इज खान’ (2010) जैसी फिल्में शामिल हैं।

2023 में आई थी ‘जवान’
शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड 2023 में आई उनकी एक्शन फिल्म ‘जवान’ के लिए मिला है। इस फिल्म को साउथ के निर्देशक एटली कुमार ने निर्देशित किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें