फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: फिल्म 'घायल' को पूरे हुए 35 साल, सनी देओल ने वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

Sun, 22 Jun 2025 03:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol Post Ghayal Scene: सनी देओल ने अपनी फिल्म 'घायल' के कुछ दृष्यों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सनी देओल ने दिल की बात लिखी है।
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'घायल' उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। लोगों को आज भी इस फिल्म के डायलॉग याद हैं। आज इस फिल्म की रिलीज के 35 साल हो चुके हैं। ऐसे में सनी देओल ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म की एक क्लिप शेयर की है।

विज्ञापन

सनी देओल ने शेयर किए घायल के दृष्य
घायल फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। इस फिल्म की दर्शकों ने काफी तारीफ की थी। अपनी पोस्ट में सनी देओल ने अजय मेहरा के रोल के बारे में बताया। सनी देओल ने इस फिल्म में अजय के किरदार को सिर्फ एक भूमिका से बढ़कर बताया है। उन्होंने बताया है कि यह फिल्म उनके लिए कितनी खास है। उन्होंने फिल्म के कई बेहतरीन दृश्यों को पोस्ट किया है। 
 

सनी देओल ने पोस्ट में लिखी दिल की बात
पोस्ट को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा 'आज फिल्म घायल को रिलीज हुए 35 साल हो गए हैं। ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात हो जब हमने अजय मेहरा की जिंदगी को जीवंत किया था। उनका साहस, उनका दृढ़ विश्वास और न्याय की भावना आज भी दर्शकों के दिलों में गूंजती है। यह फिल्म एक भूमिका से कहीं ज्यादा थी। ये मेरे दिल के करीब थी। इसने मुझे चुनौती दी, मुझे प्रेरित किया और कहानी कहने की शक्ति दी।'

यह खबर भी पढ़ेंAmrish Puri: कभी खतरनाक विलेन तो कभी रहमदिल पिता बने अमरीश पुरी, जानें उनके 10 चर्चित किरदारों के बारे में

यूजर्स को पसंद आ रही पोस्ट
सनी देओल की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'बॉलीवुड में असली और सबसे अच्छा एक्शन।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'बचपन की मेरी सबसे अच्छी फिल्म।' एक और जूजर ने लिखा है 'बचपन में देखा था। 90 का दशक सबसे अच्छा था।'

विज्ञापन

घायल फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने 'घायल' फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। इसके निर्माता धर्मेंद्र थे। फिल्म में सनी देओल के अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि, राज बब्बर और अमरीश पुरी ने अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
यह गौरतलब है कि सनी देओल जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें