वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि निर्देशक राहुल बैठे हुए हैं। वह अपने पास बैठी महिला का हाथ पकड़े हुए हैं। दोनों गर्मजोशी से बातें कर रहे हैं। इतने में कैमरा दूसरी तरफ घूमता है। इसमें एक महिला लाल कपड़ों में नजर आ रही है। महिला राहुल को और उनके साथ बैठी महिला को देख रही है। इस पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।
यूजर्स कंफ्यूज
वीडियो को देख कर कई यूजर्स कंफ्यूज हैं। उनका कहना है कि वीडियो में दो-दो रश्मिका हैं। एक यूजर ने लिखा है 'लाल कपड़ों में बैठी महिला रश्मिका है।' एक दूसरे यूजर ने पूछा है 'दो रश्मिका?' एक और यूजर ने लिखा 'दूसरी महिला अन्ना सैमुएल है।' एक और यूजर ने लिखा है 'वह दिमागी तौर से शायद किसी दूसरे पर फिदा है।'
रश्मिका हुईं ट्रोल
वहीं कुछ यूजर्स को लग रहा है कि रश्मिका मंदाना ने राहुल का हाथ पकड़ा हुआ है। ऐसे में वह उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'क्या उनके हाथ इस तरह होने चाहिए?' एक और यूजर ने कमेंट किया है 'यह फिल्म पाने का तरीका है।' एक और यूजर ने लिखा है 'फिल्म इंडस्ट्री में शर्मनाक। एक्ट्रेस अपनी गरिमा बचा कर नहीं रख सकती।'