फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ढिंढोरा 2’ लेकर आएंगे भुवन बाम, नए किरदार की होगी एंट्री; शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का भी जल्द बनेंगे हिस्सा

Sat, 20 Jun 2026 10:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhuvan Bam Announce Show Dhindora 2: भुवन बाम की वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ के दूसरे सीजन का फैंस का लंबे वक्त से इंतजार है। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। ‘ढिंढोरा 2’ जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
‘ढिंढोरा 2’ में भुवन बाम - फोटो : इंस्टाग्राम@bhuvan.bam22
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यबर से एक्टर बने भुवन बाम की वेब सीरीज ‘ढिंढोरा 2’ जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसकी शूटिंग वह इन दिनों कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में एक नए किरदार की एंट्री भी होने वाली है। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने भुवन ने अपनी वेब सीरीज की शूटिंग का जिक्र किया। साथ ही समय रैना के शो में आने की बात भी कही।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर की घोषणा, समय रैना के शो में भी जिक्र किया
शनिवार को भुवन बाम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शो ‘ढिंढोरा 2’ की घोषणा की। वह सीरीज के किरदार टीटू मामा के गेटअप में नजर आए। उनके साथ एक महिला किरदार भी खड़ी दिखीं। ‘ढिंढोरा 2’ में वह इस बार नए किरदार की एंट्री करेंगे। समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पहले एपिसोड में भी भुवन बाम ने फोन बताया कि वह ‘ढिंढोरा 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। दरअसल, समय रैना ने एक प्रतियोगी की बात फोन पर भुवन बाम से करवाई थी, वह प्रतियोगी भुवन का बहुत बड़ा फैन था। 

 

'ढिंढोरा 2' को भुवन ने ही लिखा है
'ढिंढोरा 2' को भुवन बाम, अब्बास दलाल, हुसैन दलाल, चेतन डांगे, गोपाल दत्त, शुभम दुबे और अनंत दुबे ने लिखा है। इसे रोहित राज और भुवन बाम ने प्रोड्यूस किया है। इस वेब सीरीज के पहले सीजन को फैंस ने खूब पसंद किया था।

मल्टी टैलेंटेड हैं भुवन बाम 

विज्ञापन

भुवन बाम एक चर्चित कॉमेडियन, एक्टर, राइटर, सिंगर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने यूट्यूब पर भारत में ऑनलाइन स्केच कॉमेडी की शुरुआत की थी। उन्हें अपने चैनल 'बीबी की वाइन' से पहचान मिली, जहां वे मजेदार और अनोखे किरदारों को खुद ही निभाते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें