'आनंद मठ'
आमतौर पर देशभक्ति फिल्मों या किसी फिल्म के देशभक्ति वाले दृश्यों को फिल्माते वक्त राष्ट्र गीत वंदे मातरम को बैकग्राउंड में बजाया जाता रहा है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम को लिखा, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे बदलाव देखा गया। बदलाव की यह शुरुआत बॉलीवुड में भी समय के साथ देखी गई। सबसे पहले 'वंदे मातरम' गीत को साल 1952 में आई फिल्म 'आनंद मठ' में लता मंगेशकर ने गाया, जिसकी धुन को एक नए धागे में हेमंत कुमार ने पिरोया।
'कभी खुशी कभी गम'
शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रानी मुखर्जी अभिनीत यूं तो यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, मगर इसमें भी 'वंदे मातरम' गीत सुनाई दिया। यह गाना ऐसे पल पर सुनने को मिला कि दर्शक न सिर्फ भावुक हो गए, बल्कि देशभक्ति की भावना उमड़ उठी। इस फिल्म में उषा उत्थुप और कविता कृष्णमूर्ति ने यह गीत गाया।
'एबीसीडी 2'
साल 2015 में आई इस फिल्म में 'वंदे मातरम' को इसके साउंडट्रैक में शामिल किया गया। इसे काफी अलग, लेकिन दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया है।
ऑपरेशन वैलेंटाइन, फाइटर, सलाकार
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑपरेशन वैलेंटाइन
मानुषी छिल्ली और वरुण तेज अभिनीत यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसमें सुखविंदर सिंह द्वारा गाया गया 'वंदे मातरम' गीत सुनने को मिला। इसके अलावा साल 2019 में आई 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' फिल्म में भी राष्ट्रगीत बजा। पापोन, अल्तमश फरीदी और अमित त्रिवेदी द्वारा गाए गए गीत का वर्जन शामिल किया गया।
'फाइटर'
ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'फाइटर' में भी 'द फाइटर एंथम' के रूप में वंदे मातरम सुनने को मिला। यह एक देशभक्ति एक्शन फिल्म है।
'सलाकार'
इसी साल आई हिंदी जासूसी फिल्म 'सलाकार' में भी 'वंदे मातरम' काफी अलग लेकिन रोचक अंदाज में सुनने को मिला। सूर्य शर्मा, नवीन कस्तुरिया और मौनी रॉय अभिनीत यह फिल्म अगस्त में रिलीज हुई थी।
'मां तुझे सलाम'
साल 1997 में ए.आर. रहमान के प्रतिष्ठित और व्यापक रूप से लोकप्रिय गैर-फिल्मी एल्बम ट्रैक में 'वंदे मातरम' टाइटल ट्रैक के रूप में पेश किया गया।
ऑपरेशन वैलेंटाइन
मानुषी छिल्ली और वरुण तेज अभिनीत यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसमें सुखविंदर सिंह द्वारा गाया गया 'वंदे मातरम' गीत सुनने को मिला। इसके अलावा साल 2019 में आई 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' फिल्म में भी राष्ट्रगीत बजा। पापोन, अल्तमश फरीदी और अमित त्रिवेदी द्वारा गाए गए गीत का वर्जन शामिल किया गया।
'रोमियो अकबर वाल्टर'
साल 2019 में आई जॉन अब्राहम अभिनीत इस फिल्म में 'वंदे मातरम' को सोनू निगम ने सुरीली आवाज में गाया। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में राष्ट्र गीत के इस वर्जन को बतौर साउंडट्रैक इस्तेमाल किया गया।
'वंदे मातरम' फिल्म
साल 1985 में राष्ट्रीय गीत के नाम पर एक तेलुगु फिल्म बनाई गई। टी. कृष्णा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजयशांति और डॉ. राजशेखर लीड रोल में नजर आए।