फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' की रफ्तार, बजट से दूर 'दे दे प्यार दे 2' की कमाई

Wed, 26 Nov 2025 08:06 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: '120 बहादुर', 'मस्ती 4' और 'दे दे प्यार दे 2' ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से कमाई कर रही हैं। बजट के हिसाब से इन फिल्मों का कलेक्शन काफी कम है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म '120 बहादुर', 'मस्ती 4' और 'दे दे प्यार दे 2' चल रही है। लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से कमाई कर रही हैं। रिलीज के कई दिनों बाद भी 'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। हालांकि यह फिल्म अपने बजट से अभी काफी दूर है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने मंगलवार को कितनी कमाई की है?
विज्ञापन

120 बहादुर ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
'120 बहादुर' ने बनाई बॉक्स ऑफिस पर पकड़
वार ड्रामा '120 बहादुर' ने धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। फिल्म ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की थी। पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने मंगलवार को 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 13 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 85 करोड़ रुपये है।

मुंबई कोर्ट पहुंचीं सेलिना जेटली, पति पर लगाया घरेलू हिंसा और क्रूरता का आरोप; अदालत से की ये मांगें

मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
धीमी रफ्तार से जारी है 'मस्ती 4' की कमाई
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की अदाकारी से सजी फिल्म 'मस्ती 4' धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वीकएंड पर फिल्म की कमाई बढ़ी थी। मंगलवार को इसने 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन 11.70 करोड़ रुपये हो चुका है। इसका बजट 50 करोड़ रुपये बताया जाता है।
विज्ञापन

दे दे प्यार दे 2 - फोटो : एक्स
'दे दे प्यार दे 2' ने दर्ज कराई मौजूदगी
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने तेरहवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। मंगलवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसका कुल कलेक्शन 64 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का बजट 135 करोड़ रुपये बताया जाता है। इसकी कमाई अभी बजट से काफी दूर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें