फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CINTAA में बवाल! 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, उपासना सिंह ने दी जानकारी; पद्मिनी और पूनम पर लगे गंभीर आरोप

Mon, 10 Aug 2026 09:18 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

CINTAA: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में इन दिनों बड़ा विवाद सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी रहीं उपासना सिंह ने जानकारी दी है कि कुल 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है, जिनमें से 8 चुने हुए सदस्य थे।

पद्मिनी और पूनम पर गंभीर आरोप

विज्ञापन

उपासना सिंह के अनुसार, सभी सदस्यों ने अपने इस्तीफे उन्हें सौंपे और इसके पीछे कई गंभीर वजहें बताईं। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्था में पदों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। खासतौर पर पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर आरोप है कि वे किसी की बात नहीं सुनतीं और मनमाने तरीके से फैसले लेती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी ठोस कारण के शो-कॉज नोटिस भेजे जाते हैं, कलाकारों की भूमिकाएं बदल दी जाती हैं और कई बार उनकी सदस्यता भी अचानक रद्द कर दी जाती है। इन सब कारणों से कई सदस्य मानसिक रूप से परेशान थे।

उपासना सिंह ने कहा, ‘लोग तभी इस्तीफा देते हैं जब वे अंदर से बहुत दुखी होते हैं। कुछ सदस्यों ने पहले भी इस्तीफा दिया था, लेकिन तब हमने उन्हें स्वीकार नहीं किया था।’

विज्ञापन

क्या हैं CINTAA के नियम? 

  • CINTAA के नियमों के मुताबिक, अगर आधे या उससे ज्यादा सदस्य इस्तीफा दे देते हैं तो कमेटी अपने आप भंग हो जाती है
  • इसके बाद फिर से चुनाव कराने पड़ते हैं।
  • 11 सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद अब ऐसी ही स्थिति बन गई है।
  • उपासना सिंह ने मांग की है कि आने वाले चुनावों की निगरानी रजिस्ट्रार के जरिए कराई जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया सही और पारदर्शी तरीके से हो सके।
ये भी पढ़ें- Exclusive: KBC 18 में बड़ा बदलाव, अब लाइफलाइन भी कमानी पड़ेगी; डायरेक्टर अरुण बोले- इस बार 'सोचना पड़ेगा'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें