दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। पार्टियों ने वादों का पिटारा खोल दिया है। पिछले चुनाव में दिल्ली में सबसे ज्यादा 62 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। आठ सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। दिल्ली की 70 सीटों में वजीरपुर सीट भी शामिल है। 2020 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। इस बार सीट पर कुल 191089 मतदाताओं ने वोट किया था। जिसमें से 104462 पुरुष, 86611 महिलाएं और 16 अन्य लोगों ने वोट डाला था। इस सीट पर भाजपा की पूनम शर्मा ने जीत दर्ज की है। आप के राजेश गुप्ता दूसरे नंबर पर और कांग्रेस की रागिनी नायक तीसरे नंबर पर रही। पूनम शर्मा ने 11425 वोटो से अंतर से आप के राजेश गुप्ता को हराया है।