फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट का समीकरण: चार में से तीन चुनाव सपा तो एक रहा भाजपा के नाम, ऐसा है जैदपुर विधानसभा का चुनावी इतिहास

Wed, 09 Sep 2026 06:36 PM IST
अमन तिवारी इलेक्शन डेस्क, नोएडा

सार

बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। शुरुआती दौर से ही इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा। हालांकि 2017 की 'भाजपा लहर' में सपा को यहां झटका लगा था, लेकिन 2019 के उपचुनाव और 2022 के आम चुनाव में सपा ने वापसी करते हुए इस सीट पर फिर से अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
जैदपुर सीट का समीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन चुनावों को लेकर अभी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पक्ष और विपक्ष दोनों मतदाताओं को लुभाने में लग गए हैं। राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी चुनावी सरगर्मी के बीच, हम आपको उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा सीट के इतिहास, सामाजिक ताने-बाने और उसके राजनीतिक परिदृश्य के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इसी कड़ी में आज चर्चा बाराबंकी जिले की जैदपुर विधानसभा सीट की। आइए, जानते हैं इस सीट का पूरा सियासी गणित और इतिहास।
विज्ञापन


पहले जानते हैं जैदपुर विधानसभा सीट के बारे में
उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से एक जिला बाराबंकी है। जिले में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं। इनमें- कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर, दरियाबाद और हैदरगढ़ शामिल हैं। 'सीट का समीकरण' की आज की कड़ी में हम जैदपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे। बाराबंकी जिले की जैदपुर विधानसभा सीट साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। यहां पहला चुनाव 2012 में हुआ था। यहां के पहले विधायक रामगोपाल बने थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

जैदपुर में कब किस पार्टी को मिली जीत? - फोटो : अमर उजाला
जैदपुर विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
जैदपुर विधानसभा सीट के जातिगत समीकरण की बात करें तो कुल मतदाताओं में सबसे बड़ी और निर्णायक हिस्सेदारी मुस्लिम और कुर्मी मतदाताओं की है। इस क्षेत्र में करीब 18% कुर्मी और लगभग 18% मुस्लिम मतदाता हैं, जो चुनाव नतीजों को तय करने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। क्षेत्र में रावत समाज की भी बड़ी आबादी है, जिनकी संख्या लगभग 18% है। इसके अलावा यादव समाज के करीब 14% और गौतम समाज के लगभग 10% मतदाता हैं। इसके साथ ही सवर्ण समुदाय के करीब 9% और अन्य पिछड़ा वर्ग के करीब 9% मतदाता भी चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। बाकी बचे मतदाता अन्य समाज से आते हैं।  

2012 का नतीजा - फोटो : अमर उजाला
जैदपुर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास
2012: सपा ने जीत के साथ की शुरुआत

जैदपुर के पहले यानी कि साल 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के रामगोपाल विजयी हुए। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वेद प्रकाश रावत को 23,041 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में रामगोपाल को 76,869 वोट मिले, जबकि वेद प्रकाश रावत को 53,828 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के बैजनाथ रावत 52,010 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

2017 का नतीजा - फोटो : अमर उजाला
2017 में भाजपा ने मारी बाजी
2012 के बाद उत्तर प्रदेश में 2017 में चुनाव हुए। इन चुनाव में बाराबंकी जिले की जैदपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपेंद्र सिंह विजयी हुए। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तनुज पुनिया को 29,181 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में उपेंद्र सिंह को 1,11,064 वोट मिले, जबकि तनुज पुनिया को 81,883 वोट मिले। वहीं बहुजन समाज पार्टी की कुमारी मीता गौतम 48,095 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।

2019 के उपचुनाव में क्या हुआ?
उत्तर प्रदेश की जैदपुर विधानसभा सीट पर साल 2019 में उपचुनाव हुआ था। 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी के उपेंद्र सिंह रावत विधायक चुने गए थे। इसके बाद मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें बाराबंकी सीट से मैदान में उतारा, जहां जीत दर्ज कर वे सांसद बने। सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने जैदपुर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण अक्टूबर 2019 में यहां उपचुनाव कराया गया। इस उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गौरव कुमार रावत विजयी हुए।
विज्ञापन

2022 का नतीजा - फोटो : अमर उजाला
2022 में सपा ने दोहराई जीत
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बाराबंकी जिले की जैदपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के गौरव कुमार लगातार दूसरी बार विजयी हुए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अंबरीश रावत को 2,982 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में गौरव कुमार को 1,13,558 वोट मिले, जबकि अंबरीश रावत को 1,10,576 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के तनुज पुनिया 28,689 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें