लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को खत्म हो गया है। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों पर कुल 1717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें केंद्रीय मंत्रियों की भी सीटें शामिल हैं।
| मंत्री |
सीट |
2019 में वोटिंग % |
2024 में वोटिंग % शाम 5 बजे तक |
| गिरिराज सिंह |
बेगूसराय |
64.1 |
54.08 |
| अजय मिश्र टेनी |
खीरी |
66.2 |
62.75 |
| नित्यानंद राय |
उजियारपुर |
61.9 |
54.93 |
| जी. किशन रेड्डी |
सिकंदराबाद |
48.9 |
42.48 |
| रावसाहेब दानवे |
जालना |
69.3 |
58.85 |
| अर्जुन मुंडा |
खूंटी |
73.2 |
65.82 |
आइये जानते हैं इन केंद्रीय मंत्रियों की सीटों के बारे में…
गिरिराज सिंह: बिहार की बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री गिरिराज के सामने इस बार भाकपा के अवधेश कुमार राय हैं। 2019 में बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह ने भाकपा के कन्हैया कुमार को हराया था। उस चुनाव में यहां 64.1% मतदान हुआ था।
अजय मिश्र टेनी: उत्तर प्रदेश की खीरी सीट भी चर्चा में बनी हुई है। यहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी भाजपा के टिकट पर फिर मैदान में हैं। तिकुनिया कांड में किसानों की मौत मामले में उनके बेटे आशीष मिश्र का नाम आया था। इस चुनाव में सपा ने पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा और बसपा ने पंजाबी समाज के अक्षय कालरा को उतारा है। पिछले चुनाव में खीरी सीट पर भाजपा के अजय मिश्र को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 66.2% मतदान हुआ था।
नित्यानंद राय: मसालों के उत्पादन के लिए मशहूर बिहार के उजियारपुर से नित्यानंद राय चुनाव मैदान में हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे नित्यानंद मोदी सरकार में गृह राज्यमंत्री हैं। उनके सामने राजद नेता और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता हैं। 2019 में उजियारपुर सीट पर भाजपा के टिकट पर नित्यानंद राय को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 61.9% वोटिंग हुई थी।