2019 में तुलना में इस बार कितना मतदान हुआ है?
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि कुल 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 2019 के संसदीय चुनावों में, मतदान 67.40 प्रतिशत था। 2019 में भारत में 91.20 करोड़ मतदाता थे और इनमें से 61.5 करोड़ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 2024 के चुनावों में मतदाताओं का आकार बढ़कर 96.88 करोड़ हो गया। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि डाक मतों की संख्या और कुल मतदाता मतदान पर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।
सातवें चरण में राज्यवार वोट प्रतिशत
| प्रदेश |
2019 में वोट % |
2024 में वोट % |
2024 में वोट |
| बिहार |
51.34 |
48.86 |
53.29 |
| चंडीगढ़ |
70.61 |
62.80 |
67.99 |
| हिमाचल प्रदेश |
72.42 |
66.56 |
70.90 |
| झारखंड |
71.54 |
67.95 |
70.88 |
| ओडिशा |
74.61 |
62.46 |
74.41 |
| पंजाब |
65.94 |
55.20 |
62.80 |
| उत्तर प्रदेश |
58.46 |
54. |
55.85 |
| पश्चिम बंगाल |
78.8 |
69.89 |
76.80 |
2019 में तुलना में इस बार कैसे हुआ है मतदान?
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। 2019 में इन 102 सीटों 69.96 फीसदी वोट पड़े थे जबकि इस बार 66.14% मतदान हुआ है। दूसरे दौर में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में इन 88 सीटों पर कुल 70.09 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार का आंकड़ा 66.71% रहा। यहां ध्यान देने वाली बात है कि मणिपुर की बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के 15 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि अन्य 13 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में मतदान कराया गया था।
11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान हुआ था। इन 93 सीटों पर 2019 में कुल 66.89% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था जबकि इस बार 65.68% वोटिंग हुई।
10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर चौथे चरण में मतदान हुआ। इन 96 सीटों पर 2019 में कुल 69.12 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं, इस बार 69.16 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने कई तरह के अभियान चलाए जिसका असर चौथे चरण के मतदान में भी दिखा। इस तरह से पहले चार चरणों में कुल 66.95% मतदान हुआ है।
20 मई को पांचवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान कराया गया। निर्वाचन आयोग की तरफ से वोटर टर्नआउट मोबाइल एप पर जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, पांचवें चरण की 49 सीटों पर 62.20 फीसदी मतदान हुआ। 2019 में इन 49 सीटों पर 62.01 फीसदी मतदान हुआ था।
25 मई को छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हुआ। छठे दौर में 63.37% मतदान हुआ है। 2019 के चुनाव में इन 58 सीटों पर कुल 64.22% फीसदी वोटिंग हुई थी।
1 जून को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर चौथे चरण में मतदान हुआ। इन 57 सीटों पर कुल 63.88 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2019 में इन सीटों पर 65.29 फीसदी मतदान हुआ था।