फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Exit Polls: सीएम पटनायक की अग्निपरीक्षा, सत्ता मिलेगी या 2004 के बाद पहली बार बहुमत से रह सकते हैं दूर

Sun, 02 Jun 2024 10:23 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Odisha Exit Polls 2024: ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) लगातार छठी बार सरकार बनाने के दावे कर रही है। हालांकि, यहां की 147 सदस्यीय विधानसभा के समीकरणों में बदलाव की बात कहते हुए भाजपा ने दावा किया है कि पूर्वी भारत के इस राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है।
विज्ञापन
Exit Poll - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Exit Polls: देश के पूर्वी राज्य ओडिशा में लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा के लिए भी वोट पड़े थे। इसके परिणाम भी 4 जून को सामने आने हैं। 4 जून को पता चल पाएगा कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल सत्ता में वापसी करती है या जनता इस बार भाजपा को मौका देने वाली है। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ, चार चरणों में, 13 मई से 1 जून के बीच हुए। एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के लोकसभा चुनाव परिणामों के अनुमान के मुताबिक बीजेपी राज्य में 18-20 सीटें जीत सकती है, जबकि बीजेडी को 2 महज सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया ब्लॉक को ओड़िशा एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में लोकसभा चुनाव की बात करें तो ओडिशा में भाजपा को सभी 16 सीटों पर जीत सकती है। जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी 15-18 सीटें जीत सकती है वहीं बीजेडी 3-7 सीटें जीत सकती है। वहीं विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल की बात करें तो ओड़िशा में दोनों की पार्टियों बीजेपी और बीजेडी को  बराबर सीटें मिलने का अनुमान है।

ओडिशा में बीजद लगातार छठी बार सरकार बनाने का दवा कर रही

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) लगातार छठी बार सरकार बनाने के दावे कर रही है। हालांकि, यहां की 147 सदस्यीय विधानसभा के समीकरणों में बदलाव की बात कहते हुए भाजपा ने दावा किया है कि पूर्वी भारत के इस राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है। इस बार राज्य 17वीं विधानसभा का गठन होगा। जानिए, फिलहाल किस दल के पास कितनी सीटें हैं:

  • बीजू जनता दल- 108
  • भाजपा- 22
  • कांग्रेस-09
  • सीपीएम- 01
  • निर्दलीय- 01
  • पार्टी से निलंबित- 04

एग्जिट पोल में भाजपा और बीजद दोनों को 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान

इस बार इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के ओड़िसा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में सत्तारूढ़ नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता जनता दल को 62 से 80 सीटें मिल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर, भाजपा को भी 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी को राज्य विधानसभा में पांच से आठ सीटें जीतने का अनुमान है। ओड़िसा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीजू जनता दल 2004 के बाद पहली बार बहुमत के आंकड़े से दूर रह सकती है। बीजेपी को इस बार के एग्जिट पोल के अनुमानों में बड़ा फायदा होता दिख रहा है। जहां अनुमानों के मुताबिक बीजेपी को राज्य में 48 सीटों तक का फायदा हो सकता है वहीं बीजू जनता दल को पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में 42 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस के इस बार के विधानसभा चुनाव में राज्य में 5 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। इस तरह कांग्रेस को भी राज्य में पिछली विधानसभा की तुलना में कम से चार सीटों के नुकसान का अनुमान है। एग्जिट पोल के आंकड़लों के अनुसार फिलहाल अन्य पार्टियों के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है। वोट फीसदी की बात करें तो जहां राज्य में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़कर 42% पर पहुंच सकता है वहीं बीजद का वोट प्रतिशत कम होकर 42% के आसपास रह सकता है। फिलहाल कांग्रेस को 12 फीसदी वोट मिलने के अनुमान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें