फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Assembly Polls: अमित शाह का ओडिशा को लेकर बड़ा दावा, बोले- 4 जून के बाद पटनायक होंगे पूर्व मुख्यमंत्री

Tue, 28 May 2024 07:06 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि उडीसा में अगली भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक चार जून के बाद ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 75 से अधिक सीटें जीतकर राज्य में अगली सरकार बनाएगी। 
 
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि उडीसा में अगली भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक चार जून के बाद ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 75 से अधिक सीटें जीतकर राज्य में अगली सरकार बनाएगी। 

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री भद्रक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चांदबली में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें जीतेगी। उन्होंने सीएम नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए कहा कि 4 जून को नवीन बाबू मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। वे पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे। क्योंकि भाजपा ओडिशा में 17 लोकसभा सीटें और 75 विधानसभा सीटें जीतने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि अगला मुख्यमंत्री उड़िया भाषा में पारंगत हो। वे राज्य की भाषा, संस्कृति और परंपरा को समझे। उन्होंने सीएम पटनायक पर वार करते हुए कहा कि "क्या 'तमिल बाबू' को पर्दे के पीछे से सरकार चलानी चाहिए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कमल के निशान को वोट दें। सीएम पटनायक के करीबी सहयोगी और बीजेडी नेता वी के पांडियन पर निशाना साधते हुए बोले कि एक अधिकारी नहीं राज्य में 'जन सेवक' को लाएं।"

नवीन पटनायक की सरकार को बताया झोले वाली सरकार
उन्होंने ओडिशा के लोगों को मुफ्त 5 किलो चावल उपलब्ध कराने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। साथ ही अपनी तस्वीरों के साथ जूट के थैलों में चावल वितरित करने के लिए पटनायक की आलोचना की। गृहमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार 'चावल वाली सरकार' है, जबकि नवीन पटनायक की सरकार 'झोले वाली सरकार' है।" उन्होंने कहा कि भाजपा ओडिशा में सरकार बनने के 18 महीने के भीतर चिट-फंड कंपनियों द्वारा ठगे गए लोगों को पैसा लौटा देगी।
विज्ञापन


वहीं जाजपुर में एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस पीओके के बारे में बात करने से बचती है। क्योंकि कांग्रेसी पाकिस्तान से 'डरे हुए' हैं। उन्होंने वादा किया कि ''पीओके भारत का रहेगा, रहेगा या हम उसको लेकर रहेंगे।'' उन्होंने पलायन और बेरोजगारी पर बात करते हुए कहा कि लाखों युवा काम की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। एक बार जब भाजपा ओडिशा में सरकार बना ले तो हम उद्योग स्थापित करेंगे। जिससे युवाओं को कहीं और नौकरियों की तलाश न करनी पड़े।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें