फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र MLC चुनाव के लिए कांग्रेस ने कोंकण स्नातक से उतारा प्रत्याशी, रमेश कीर लड़ेंगे चुनाव

Wed, 05 Jun 2024 07:33 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए कोंकण स्नातक क्षेत्र से अपना उम्मीदवार का चयन कर दिया है। 26 जून को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी रमेश कीर को इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने उतार रही है। 

चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 7 जून है। मतदान 26 जून को होगा और परिणाम 1 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र विधान परिषद 78 सदस्यीय सदन है। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : X/@@NANA_PATOLE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए कोंकण स्नातक क्षेत्र से अपना उम्मीदवार का चयन कर दिया है। 26 जून को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी रमेश कीर को इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने उतार रही है। 
विज्ञापन


26 जून को महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य की चार विधान परिषद सीटों- मुंबई स्नातक, कोंकण स्नातक, मुंबई शिक्षक और नासिक शिक्षक के लिए द्विवर्षीय चुनाव आवश्यक हो चले थे। दरअसल जुलाई में मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 7 जून है। मतदान 26 जून को होगा और परिणाम 1 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र विधान परिषद 78 सदस्यीय सदन है। 

कांग्रेस पार्टी ने एक बयान में कहा है कि कीर मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई स्नातक क्षेत्र के लिए अनिल परब और मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जेएम अभ्यंकर को मैदान में उतारा है। मुंबई शिक्षक का जेडी(यू) के कपिल पाटिल, मुंबई स्नातक का शिवसेना (यूबीटी) के विलास पोतनीस और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व निर्दलीय एमएलसी किशोर दराडे कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिजीत पानसे को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के उम्मीदवार शिवनाथ दराडे को समर्थन कर रही है। 

बता दें कि विधान परिषद की 78 सीटों में से शिवसेना (अविभाजित) के 11 सदस्य, एनसीपी (अविभाजित) के 9 सदस्य, कांग्रेस के 8 सदस्य और भाजपा के 22 सदस्य हैं। जेडी(यू), किसान और श्रमिक पार्टी और राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक-एक सदस्य हैं। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अधिकांश एमएलसी विभाजन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाले खेमों में जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें