फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: मल्लिकार्जुन खरगे ने 400 पार नारे पर उठाया सवाल, पूछा- जब भाजपा सब जगह हार रही तो कैसे मिलेंगी सीटें

Fri, 24 May 2024 04:29 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में लोकसभा चुनाव का समय चल रहा है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में से पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत और कई दलों के समर्थन के बाद सत्ता में आई। 

भाजपा नेता हर चुनावी रैली में अबकी बार 400 पार का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर जगह हार रही है तो प्रधानमंत्री 400 पार से अधिक सीटें जीतने का नारा कैसे लगा रहे हैं?
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता हर चुनावी रैली में अबकी बार 400 पार का दावा कर रहे हैं। इस पर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर जगह हार रही है तो प्रधानमंत्री 400 पार से अधिक सीटें जीतने का नारा कैसे लगा रहे हैं?
विज्ञापन


देश में लोकसभा चुनाव का समय चल रहा है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में से पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत और कई दलों के समर्थन के बाद सत्ता में आई। इस बार भारतीय जनता पार्टी के नेता 400 पार सीटों का दावा कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया ब्लॉक को बहुमत मिलने की पूरी संभावना है। कलबुर्गी में खरगे ने कहा कि यह जनता और प्रधानमंत्री मोदी के बीच का चुनाव है। आज लोग बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से बहुत निराश हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र और भारतीय संविधान पर बड़ा हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा स्वायत्त संस्थाओं का दुरुपयोग कर प्रशासन चला रही है। इस कारण जनता उनसे परेशान है। जनता इंडिया गुट का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा, ''इंडिया ब्लॉक को बहुमत मिलने की संभावना है। खरगे ने लोगों से चार जून तक इंतजार करने को कहते हुए कहा कि चुनाव नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


उदाहरण के लिए 2019 के चुनाव में अगर कांग्रेस ने एक सीट जीती थी। प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि अगर कांग्रेस चार सीटें जीतेगी तो क्या यह वृद्धि नहीं है या यह कमी है?” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तेलंगाना में जहां कांग्रेस हाल ही में सत्ता में आई है, वहां 2019 में उसे दो सीटें मिली थीं। वहां कांग्रेस की सीटों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन सहयोगी द्रमुक बरकरार है।

केरल में हमें अधिक सीटें मिलेंगी। महाराष्ट्र में 'अघाडी' (गठबंधन) को 50 प्रतिशत से अधिक मिलेगा। खरगे ने कहा, ''मैं समझने में असमर्थ हूं कि जब भाजपा की सीटों की संख्या हर जगह कम हो रही है तो उन्हें 400 पार से अधिक सीटें कैसे मिलेंगी?'' उन्होंने कहा कि राजस्थान में हम शून्य थे। इस बार हमें सात से आठ सीटें मिलेंगी। मप्र में हमने दो सीटें जीती थीं। वहां भी सीट बढेंगी। छत्तीसगढ़ में हमें सीटें मिलेंगी, जहां भाजपा का वर्चस्व था। वहां इनकी संख्या कम होगी। खरगे ने कहा, ''इंडिया ब्लॉक को अधिक सीटें मिलने के पर्याप्त संकेत हैं।''

खरगे ने सीट जीतने के सवाल पर कहा, ''मैंने इस तरह की गणना नहीं की क्योंकि राजनीति में ऐसी गणना दुर्लभ है।'' उन्होंने कहा कि हमारे मुताबिक भाजपा हार रही है।
विज्ञापन

 
पीएम मोदी से किया सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैसे पता चला कि (भाजपा) 400 से ऊपर सीटें जीत रही है, जबकि वह हर जगह हार रहे हैं?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें