Election Results: आंध्र प्रदेश और ओडिशा के परिणाम भी आ गए हैं। इन दोनों राज्यों के जनादेश के बाद आइये जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश का सियासी नक्शा कैसे बदला है?
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए। इन दोनों चुनावी राज्यों में अब भाजपा की गठबंधन या सिर्फ भाजपा की सरकार होगी। इससे पहले यहां गैर भाजपाई और गैर कांग्रेस सरकार थी। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस और ओडिशा में बीजू जनता दल सत्ता में थी।
विज्ञापन
दोनों राज्यों के नतीजों के बाद अगर देखें तो इस वक्त 11 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। वहीं, सात राज्यों की सरकार में भाजपा हिस्सेदार है। चार राज्यों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री हैं। जबकि, चार राज्यों में कांग्रेस गठबंधन सरकारों का हिस्सा है। सात राज्य ऐसे हैं जहां अन्य दलों की सरकारें हैं। दो राज्यों पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और केरल में लेफ्ट गठबंधन की सरकार है।
आइये जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश का सियासी नक्शा कैसे बदला है? मोदी सरकार बनने के वक्त कितने राज्यों में भाजपा और कितने राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी? कितने राज्यों में अन्य दल सत्ता में थे? कब देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले हिस्सों में भाजपा और उसके सहयोगी सरकारों का शासन आया? इस वक्त देश का सियासी नक्शा कैसा है?
विज्ञापन
Political Map
- फोटो : Amar Ujala
जब मोदी सत्ता में आए तब सात राज्यों में थीं भाजपा सरकारें
मई 2014 में नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके सत्ता में आने के समय देश के सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दल सरकार चला रहे थे। इनमें पांच राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे, जबकि आंध्र प्रदेश और पंजाब में उसकी सहयोगी पार्टी सत्ता में थी। इन दो राज्यों में देश की छह फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। बाकी पांच राज्यों छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। इन राज्यों में देश की 19 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है।
यानी, जब नरेंद्र मोदी देश की सत्ता में आए उस वक्त करीब 26 फीसदी आबादी पर भाजपा और उसकी सहयोगी सरकारें चल रही थीं। उस वक्त देश के 14 राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की सरकार थी। कांग्रेस शासित इन राज्यों में देश की 37 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे बड़े राज्य शामिल थे।
Political Map
- फोटो : Amar Ujala
2018 में पीक पर पहुंची भाजपा
2014 में सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। चार साल बाद मार्च 2018 में 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। इन राज्यों में देश की करीब 71 फीसदी आबादी रहती है। ये वो दौर था, जब भाजपा शासन आबादी के लिहाज से पीक पर था। वहीं, चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। इन राज्यों की सात फीसदी आबादी रहती है।
Political Map
- फोटो : Amar Ujala
अभी किन-किन राज्यों की सरकार में भाजपा या एनडीए की सरकार?
राज्य
किससे गठबंधन?
अरुणाचल प्रदेश
भाजपा
असम
भाजपा, एजीपी, यूपीपीएल, बीपीएफ
गोवा
भाजपा, एमजीपी
गुजरात
भाजपा
हरियाणा
भाजपा, जेजेपी, एचएलपी
मध्य प्रदेश
भाजपा
महाराष्ट्र
भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट)
मणिपुर
भाजपा
मेघालय
भाजपा
नगालैंड
एनडीपीपी, एनपीएफ, भाजपा
पुडुचेरी
एआईएनआरसी, भाजपा
सिक्किम
एसकेएम
त्रिपुरा
भाजपा, आईपीएफटी
उत्तर प्रदेश
भाजपा
उत्तराखंड
भाजपा
बिहार
भाजपा, जदयू
Political Map
- फोटो : Amar Ujala
कितने राज्यों की सरकार में कांग्रेस या गठबंधन की सरकार?
अब आगे क्या होगा?
अभी 17 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। लोकसभा चुनाव, अरुणाचल और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के बाद अब तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे। इनमें हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड शामिल हैं। अभी हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, महाराष्ट्र, ओडिशा में भाजपा की सरकार है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेदेपा, भाजपा और जनसेना का गठबंधन सत्ता में है।