फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: 'पहले आपको रायबरेली से जीतना होगा' ;पूर्व शतरंज चैंपियन गैरी कास्परोव ने किया राहुल को ट्रोल

Sat, 04 May 2024 02:59 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर आमतौर पर भाजपा समर्थकों की ओर से ट्रोल किया जाता है, लेकिन शुक्रवार को शतरंज के पूर्व चैंपियन गैरी कास्परोव ने भी उन्हें मजाक-मजाक में ट्रोल कर दिया। कास्परोव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, परंपरावादी कहते हैं कि शीर्ष स्तर के लिए चुनौती पेश करने से पहले आपको पहले रायबरेली से जीतना होगा। शीर्ष स्तर से कास्परोव का परोक्ष इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर था।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, राहुल की रायबरेली से उम्मीदवारी को कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने राजनीति की शतरंज की गहरी चाल बताया। दरअसल, कांग्रेस ने हाल ही में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपने मोबाइल फोन पर शतरंज खेलते हुए राहुल गांधी का एक वीडियो को पोस्ट किया था। इस वीडियो में गांधी ने कास्परोव को अपना पसंदीदा शतरंज खिलाड़ी बताया और खेल और राजनीति के बीच समानताएं बताईं थीं।इसके साथ ही उन्होंने खुद को राजनेताओं में सबसे अच्छा शतरंज खिलाड़ी बताया था। उनके इसी वीडियो पर पत्रकार-लेखक संदीप घोष ने सोशल मीडिया पर लिखा, शुक्र है कास्परोव व विश्वनाथन आनंद जल्द रिटायर हो गए और उन्हें हमारे समय के सबसे महान शतरंज जीनियस का सामना नहीं करना पड़ा। घोष ने इस पोस्ट में कास्परोव व आनंद को टैग भी किया। इसी के जवाब ने कास्परोव ने यह पोस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें