फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: 'मेरी पहले 100 दिन की योजना तैयार, कुछ बड़े फैसले लेना चाहता हूं', चुनावों के बाद के रोडमैप पर पीएम

Tue, 07 May 2024 01:03 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी अगले कार्यकाल के पहले 100 दिनों की योजना तैयार है और चार जून के बाद वह एक दिन भी बर्बाद नहीं करेंगे, क्योंकि वह नहीं चाहते कि इससे देश को थोड़ा भी नुकसान हो। 
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा कि उन्होंने अपने अगले कार्यकाल के पहले 100 दिनों की योजना तैयार की है और वह देश के लिए कुछ बड़े और महतवपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि फैसले लेने में देरी के कारण देश को नुकसान हो और चार जून (लोकसभा चुनाव का मतगणना का दिन) के बाद एक भी दिन बर्बाद हो। 

विज्ञापन


एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, मैं यह बताना चाहता हूं कि पहले से योजना बनाना मेरे स्वभाव में है। यह ईश्वर से मिला है। मेरा सॉफ्टरवेयर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि मैं पहले से सोचता हूं और मेरे पास गुजरात में काम करने का अनुभव है। मेरे पास 2014 में भी एक योजना थी और 2019 में भी। हमने जो काम किया है..अगर आप मेरा ट्रैक रिकॉर्ड देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा। हमने तीन तलाक पर कानून बनाया, अनुच्छेद-370 को हटाया। बड़ी-बड़ी समस्याओं को सुलझाना और उनसे निपटना मेरे स्वभाव में है। मैं कुछ बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहता हूं। 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह विभाजनकारी फैसले नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा, मेरी 100 दिनों की योजना तैयार है और चार जून के बाद मैं एक दिन भी बर्बाद नहीं करूंगा। मैं नहीं चाहता कि मेरे देश को थोड़ा भी नुकसान हो। मैं नहीं चाहता कि फैसले लेने में देरी के कारण देश को नुकसान हो। आपने पिछले दस वर्षों से मेरे ट्रेलर देखे होंगे। 
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि अगर भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटती है तो क्या समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी, इस प्रधानमंत्री ने कहा कि यूसीसी का मोदी का कार्यक्रम नहीं है और न ही भाजपा का। भारतीय संविधान निर्माताओं ने संविधान में इसका जिक्र किया है। इन लोगों ने वोट बैंक की राजनीति के कारण इसे लागू नहीं किया। यूसीसी हमारे घोषणापत्र का हिस्सा है। सर्वोच्च न्यायालय ने कम से कम दो दर्जन बार जिक्र किया है कि यूसीसी को अवश्य लागू किया जाना चाहिए। गोवा में यूसीसी पहले से ही मौजूद है, जहां अल्पसंख्यकों की संख्या ज्यादा है। उत्तराखंड ने इस दिशा में बहुत कदम उठाए हैं। हम लोगों पर चीजें  नहीं थोपते, हम विकसित हो रहे हैं। 

'एक राष्ट्र-एक चुनाव' (वन नेशन-वन इलेक्शन) के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा, 'रिपोर्ट हाल ही में आई है। मैंने रिपोर्ट की स्टडी करने के लिए कहा है।' इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या वह पहले से ही 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं, प्रधानमंत्री ने कहाकि चुनावों के बारे में सोचना उनकी प्राथमिकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें