फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Elections : भाजपा ने बनाई दिल्ली को भगवा रंगने की रणनीति, निषादराज जयंती से सुंदरकांड तक यह है प्रोग्राम

Fri, 05 Apr 2024 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इसके तहत पार्टी घर-घर जाकर भगवा लहराएगी। हर मंदिर में पांच-पांच दीपक भी जलाए जाएंगे। भाजपा 5 से 23 अप्रैल तक सांस्कृतिक पर्व उत्सव आयोजित करेगी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव में पकड़ मजबूत रखने के लिए भाजपा ने दिल्ली को भगवा रंग में रंगने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत पार्टी घर-घर जाकर भगवा लहराएगी। हर मंदिर में पांच-पांच दीपक भी जलाए जाएंगे। भाजपा 5 से 23 अप्रैल तक सांस्कृतिक पर्व उत्सव आयोजित करेगी। इसमें प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री के विकसित भारत कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि ओबीसी मोर्चा पांच अप्रैल को निषादराज जयंती मनाएगा। छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। इस दिन हर बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ घर-घर पार्टी ध्वज लहराया जाएगा।

9 अप्रैल को भारतीय नववर्ष के दिन हर गली में भगवा झंडा लगेगा। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के लिए ओबीसी व महिला मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को पार्टी समरसता दिवस के रूप में मनाएगी। अनुसूचित जाति मोर्चा हर मंडल पर 50 अनुसूचित जाति परिवारों को पार्टी से जोड़ेंगे।
विज्ञापन


रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को हर मंदिर में पांच दीपक जलाए जांएगे। साथ ही, मंदिरों को सजाया और संवारा जाएगा। 21 अप्रैल को महावीर जयंती जैन संप्रदाय के लोग शोभा यात्रा निकालेंगे। 23 अप्रैल को हनुमान जयंती पर हर बूथ पर संगीतमय सुंदरकांड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें