निर्वाचन आयोग ने शनिवार को देश में लोकसभा चुनावों की घोषणा कर दी। इसके लिए 19 अप्रैल से सात चरणों में मतदान होगा। नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। यह दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया होगी। शनिवार को चुनाव की घोषणा से लेकर चार जून को परिणाम घोषित होने तक की पूरी चुनाव प्रक्रिया 82 दिनों की होगी। आइए ग्राफिक के जरिए देखते हैं पूरी चुनावी प्रक्रिया...