फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरामपुर: 'मैं भी गुजरात से चुनाव लड़ने बंगाल आया, बाहरी कैसे हुआ', यूसुफ पठान ने शुरू किया चुनावी अभियान

Fri, 22 Mar 2024 06:23 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

खुद को बाहरी बताने पर यूसुफ पठान ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात से हैं, लेकिन वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं। मैं यहां से चुनाव लड़ूं, तो इसमें क्या समस्या है?
 
विज्ञापन
यूसुफ पठान। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में बहरामपुर से तृणमूल उम्मीदवार पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने सियासी पिच पर बैटिंग शुरू कर दी है। यूसुफ ने गुरुवार से अपने अभियान की शुरुआत की। मीडिया से भी बात की। खुद को बाहरी बताने पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात से हैं, लेकिन वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं। मैं यहां से चुनाव लड़ूं, तो इसमें क्या समस्या है?

विज्ञापन


यूसुफ पठान ने आगे कहा, मैं भी गुजरात से चुनाव लड़ने बंगाल आया हूं, तो बाहरी कैसे हो गया? मैं बंगाल का बच्चा हूं। गुजरात मेरी जन्मभूमि है और प. बंगाल मेरी कर्मभूमि है। बहरामपुर सीट से यूसुफ पठान का मुकाबला कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से होगा। कांग्रेस ने गुरुवार को अधीर रंजन को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें