फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections : आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से मांगा समय, कहा- सभी दलों को मिलना चाहिए समान अवसर

Sun, 24 Mar 2024 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पार्टी नेताओं का आरोप है कि चुनाव के दौरान पार्टी कार्यालय जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। ऐसे में लोकसभा उम्मीदवार और नेता बैठकों के लिए पार्टी ऑफिस तक नहीं जा पा रहे।
विज्ञापन
Election Commission of India - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों में सभी दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग से तत्काल समय मांगा है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि चुनाव के दौरान पार्टी कार्यालय जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। ऐसे में लोकसभा उम्मीदवार और नेता बैठकों के लिए पार्टी ऑफिस तक नहीं जा पा रहे। दो दिनों से आप नेताओं के तमाम अनुरोधों के बावजूद पुलिस ने किसी को भी आम आदमी पार्टी ऑफिस जाने की अनुमति नहीं दी। आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक सहित तमाम नेताओं को रोका गया।

विज्ञापन


मंत्री आतिशी ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव है। ऐसे में हमें चुनावों से जुड़ी तैयारी करनी है। जरूरी बैठकें करनी हैं, अपनी रणनीति बनानी है, लेकिन राष्ट्रीय पार्टी होने के बाद भी सभी तरफ से रास्ते बंद कर दिए गए हैं। यह चुनावों की तैयारी करने से रोकने का प्रयास है। सभी एजेंसियों का इस्तेमाल कर हमें चुनाव में रोकने का प्रयास किया जा रहा है। आप विधायक गुलाब सिंह पर आईटी रेड इसी का उदाहरण है।

चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए आप ने कहा कि शनिवार को हमारे विधायक गुलाब सिंह मटियाला पर केंद्रीय एजेंसियों ने छापा मारा। साथ ही आप के दफ्तर के रास्तों को दोपहर के समय दिल्ली पुलिस ने बंद कर दिया और तमाम अनुरोधों के बावजूद किसी को भी दफ्तर में आने की अनुमति नहीं दी गई। इस मामले में तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करने और आचार संहिता लागू रहने के दौरान सभी एजेंसियों को संयम बरतने का निर्देश देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें