फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: चुनाव आयोग ने पुलिस अधीक्षक समेत चार अधिकारियों को हटाया, PM मोदी की सभा के दिन पुरुलिया में कार्रवाई

Mon, 20 May 2024 07:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दिन चुनाव आयोग ने पुरुलिया जिले के पुलिस अधीक्षक समेत चार अधिकारियों को हटा दिया है। आयोग ने रविवार को राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि एसपी अभिजीत बनर्जी किसी भी चुनाव कार्य में शामिल नहीं हो सकते। उन्हें तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
चुनाव आयोग (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दिन चुनाव आयोग ने पुरुलिया जिले के पुलिस अधीक्षक को हटा दिया। आयोग ने रविवार को राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी किसी भी चुनाव कार्य में शामिल नहीं हो सकते। उन्हें तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए। आयोग ने उनकी जगह लेने के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजे हैं। आयोग ने पुरुलिया के एसपी के अलावा तीन और पुलिस अधिकारियों को मतदान ड्यूटी से मुक्त कर दिया है।  

आयोग ने सोमवार सुबह 10 बजे तक यह रिपोर्ट भेजने को कहा है कि यह आदेश लागू कर दिया गया है। जिन तीन अन्य को हटाने के लिए कहा गया है, इनमें से तीनों पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हैं। दिवाकर दास को कांथी के एसडीपीओ पद से हटा दिया गया है। आयोग ने इसी जिले के पोटाशपुर थाने के ओसी राजू कुंडू को चुनाव कार्य से हटा दिया। भूपतिनगर थाने के ओसी के काम से भी आयोग संतुष्ट नहीं है। उन्हें उस पद से भी हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें