गांधीनगर से भाजपा उम्मीदवार और गृह मंत्री अमित शाह के पास 20 करोड़ की चल और 16 करोड़ की अचल संपत्ति है। शाह के पास खुद की कार नहीं है। आयोग में दाखिल चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास 72 लाख के गहने हैं। इनमें उनके खरीदे हुए सिर्फ 8.76 लाख के हैं। पत्नी के पास सोने के 1620 ग्राम और हीरे के 63 कैरेट के गहने हैं।
गांधीनगर से हैं भाजपा प्रत्याशी
20.34 करोड़ की चल संपत्ति है गृह मंत्री के पास
24,164 रुपये नकद, 42 लाख का लोन भी।
ओवैसी के पास 23 करोड़ रुपये की संपत्ति
हैदराबाद से चार बार के सांसद एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की कुल संपत्ति करीब 23.8 करोड़ रुपये है। इसमें से 5 करोड़ की हिस्सेदारी उनकी पत्नी की है। औवैसी के पास 2.80 करोड़ और पत्नी के पास 15.71 लाख की चल संपत्ति है। ओवैसी के पास दो बंदूकें हैं। इनमें एक एनपी बोर .22 की पिस्टल भी शामिल है।
हैदराबाद से चुनावी मैदान में उतरे
16 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति ओवैसी के पास
औवैसी पर यूपी, बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र में 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।