फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: पहले चरण में कम मतदान के बाद माइक्रो मैनेजमेंट में जुटी भाजपा, पार्टी नए सिरे से बना रही रणनीति

Mon, 22 Apr 2024 06:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि केंद्रीय मुद्दे के अभाव, प्रचंड गर्मी और कुछ दूसरे कारणों से समाज के सभी वर्गों के मतदान में कमी आई है। पार्टी के वरिष्ठ चुनावी रणनीतिकार के मुताबिक प्रथम चरण के बाद शीर्ष स्तर पर बूथ प्रबंधन को लेकर नए सिरे से माथापच्ची हुई है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले चरण के लोकसभा चुनाव में हिंदी पट्टी के राज्यों में कम मतदान से सतर्क भाजपा ने अब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तर्ज पर बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट में सारी ताकत झोंकने का फैसला किया है। पार्टी नेतृत्व ने राज्य इकाइयों से कहा है कि समर्थक मतदाताओं काे हर हाल में बूथ तक पहुंचना सुनिश्चित करें।

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि केंद्रीय मुद्दे के अभाव, प्रचंड गर्मी और कुछ दूसरे कारणों से समाज के सभी वर्गों के मतदान में कमी आई है। पार्टी के वरिष्ठ चुनावी रणनीतिकार के मुताबिक प्रथम चरण के बाद शीर्ष स्तर पर बूथ प्रबंधन को लेकर नए सिरे से माथापच्ची हुई है। राज्य इकाइयों को लगातार समीक्षा करने और मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, बीते साल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी कोई केंद्रीय मुद्दा नहीं था। ऐसे में पार्टी ने बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए समर्थक मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में सफलता हासिल की थी। इसी कारण दोनों राज्यों में हमें बड़ी सफलता हाथ लगी थी। ब्यूरो

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें