फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Jharkhand Election: झारखंड में दूसरे चरण में 124 करोड़पति प्रत्याशी, सपा के अकील अख्तर की संपत्ति 403 करोड़ की

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 14 Nov 2024 10:54 PM IST

सार

Jharkhand Election: झारखंड में दूसरे चरण की 38 सीटों पर कुल 528 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 24 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति हैं। दूसरे दौर के सबसे अमीर प्रत्याशी समाजवादी पार्टा के अकील अख्तर हैं। सपा नेता ने करीब 403 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव (चरण-2) के सबसे अमीर उम्मीदवार - फोटो : AMAR UJALA
झारखंड में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। राज्य में 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को हुआ था। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिमार्म्स (ADR) ने इस चरण के उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की 38 सीटों पर कुल 528 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 11% फीसदी महिला उम्मीदवार हैं। जानते हैं एडीआर की रिपोर्ट में और क्या खास है?
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव (चरण-2) के सबसे अमीर उम्मीदवार - फोटो : AMAR UJALA
झारखंड में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। राज्य में 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को हुआ था। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिमार्म्स (ADR) ने इस चरण के उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की 38 सीटों पर कुल 528 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 11% फीसदी महिला उम्मीदवार हैं। जानते हैं एडीआर की रिपोर्ट में और क्या खास है?

झारखंड विधानसभा चुनाव (चरण-2) - फोटो : AMAR UJALA
कितने उम्मीदवार दागी?
एडीआर ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 528 उम्मीदवारों में से 522 के शपथ-पत्रों का विश्लेषण किया है। हलफनामे की अस्पष्टता के कारण छह उम्मीदवारों का ब्योरा शामिल नहीं किया गया है।

522 में से 148 (28%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 122 (23%) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

किस पार्टी ने कितने दागियों को दिया टिकट?
प्रमुख दलों में से, भाजपा के 32 उम्मीदवारों में से 14 (44%) ने अपने हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसके बाद बसपा के 24 उम्मीदवारों में से 8 (33%), झामुमो के 20 उम्मीदवारों में से 5 (25%), कांग्रेस के 12 उम्मीदवारों में से 5 (42%), आजसू पार्टी के 6 उम्मीदवारों में से 4 (67%) और राजद के 2 उम्मीदवारों में से 2 (100%) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गंभीर आपराधिक मामलों वाले पार्टीवार उम्मीदवार

पार्टी कुल उम्मीदवार गंभीर आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार प्रतिशत (%)
भाजपा 32 12 38%
बसपा 24 5 21%
झामुमो 20 5 25%
कांग्रेस 12 4 33%
आजसू 6 4 67%
राजद 2 2 100%

12 उम्मीदवारों ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध से संबंधित मामले घोषित किए हैं। 3 उम्मीदवारों ने अपने विरुद्ध हत्या से संबंधित मामले (पुरानी आईपीसी धारा-302) घोषित किए हैं। हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा 307 और बीएनएस धारा 109) से संबंधित घोषित मामलों वाले 34 उम्मीदवार हैं।

कितने करोड़पति प्रत्याशी मैदान में?
दूसरे चरण में 522 प्रत्याशियों में से 24 फीसदी यानी 127 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इन सभी प्रत्याशियों के औसत धन की बात करें तो 2.53 करोड़ रुपये है। 38 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति पांच करोड़ या इससे ज्यादा है। 42 उम्मीदवारों की दौलत दो से पांच करोड़ के बीच है। 50 लाख से दो करोड़ की संपत्ति वाले 130 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे उम्मीदवार जिनकी दौलत 10 लाख से 50 लाख है उनकी संख्या 176 है। 136 प्रत्याशियों की संपत्ति 10 लाख से कम की है।
 
संपत्ति का मूल्य उम्मीदवारों की संख्या उम्मीदवारों का प्रतिशत
रु. 5 करोड़ और उससे अधिक 38 9.24%
रु. 2 करोड़ से रु. 5 करोड़ 42 11.44%
रु. 50 लाख से रु. 2 करोड़ 130 29.03%
रु. 10 लाख से रु. 50 लाख 176 29.18%
रु. 10 लाख से कम 136 21.11%

किस पार्टी ने कितने करोड़पतियों को दिया टिकट?
दूसरे चरण में प्रमुख दलों में भाजपा के 32 उम्मीदवारों में से 23 (72%) उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसके बाद झामुमो के 20 उम्मीदवारों में से 18 (90%), कांग्रेस के 12 उम्मीदवारों में से 10 (83%), आजसू पार्टी के 6 उम्मीदवारों में से 5 (83%), बसपा के 24 उम्मीदवारों में से 4 (17%) और राजद के 2 उम्मीदवारों में से 2 (100%) उम्मीदवार करोड़पति हैं। इन सभी प्रत्याशियों ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति घोषित की है।

सबसे अमीर उम्मीदवार के पास करीब 403 करोड़ की संपत्ति
दूसरे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के अकील अख्तर हैं। अख्तर पाकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा नेता की कुल संपत्ति 402.99 करोड़ रुपये की है। इसमें चल संपत्ति 0.99 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 402 करोड़ रुपये की है।

दूसरे नंबर पर गिरिडीह जिले की धनवार सीट से निर्दलाय उम्मीदवार निरंजन राय हैं, जिनकी संपत्ति 137 करोड़ रुपए है। वहीं, धनवार सीट से ही चुनाव लड़ रहे मोहम्मद दानिश तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशी) के प्रत्याशी दानिश की कुल संपत्ति 32 करोड़ है। 

कितने पढ़े-लिखे हैं उम्मीदवार?
एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में उम्मीदवारों की शिक्षा का विवरण भी दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 247 (47%) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है, जबकि 234 (45%) उम्मीदवारों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है। 6 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं। 34 उम्मीदवारों ने खुद को केवल साक्षर और 1 उम्मीदवार निरक्षर घोषित किया है। 

कितने उम्रदराज हैं उम्मीदवार? 
रिपोर्ट में उम्मीदवारों के आयु का ब्योरा भी शामिल है। 220 (42%) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच घोषित की है, जबकि 238 (46%) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 41 से 60 वर्ष के बीच घोषित की है। 64 (12%) उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी आयु 61 से 80 वर्ष के बीच घोषित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next