फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Phase 6 Voting: 1.14 लाख मतदान केंद्र, 11.13 करोड़ मतदाता; जानें छठे चरण के बारे में सबकुछ

Sat, 25 May 2024 06:09 AM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Lok Sabha Election 2024 Phase 6: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस दौर में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर करोड़ों मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुनेंगे। मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 889 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इस वक्त लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। अब तक पांच चरण का मतदान हो चुका है। छठे दौर में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसमें जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग-राजोरी संसदीय क्षेत्र भी है जहां मतदान तीसरे चरण की बजाय छठे चरण के लिए स्थगित कर दिया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और मनोहर लाल, भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, निरहुआ समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इसी चरण में ईवीएम में बंद हो जाएगा। 

आइये जानते हैं कि छठे चरण के चुनाव में क्या-क्या खास है?

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

11.13 करोड़ से अधिक मतदाता
छठे चरण के मतदान के लिए 1.14 लाख मतदान केंद्रों पर 11.4 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिला और 5,120 अन्य मतदाता शामिल हैं। छठे चरण के लिए 85 वर्ष से अधिक के 8.93 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं और 100 वर्ष से ऊपर के 23,659 मतदाता हैं। वहीं 9.58 लाख दिव्यांग मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है।

मतदान का समय
आम चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान 25 मई को है। आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए मतदान होना है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। हालांकि, चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान बंद होने का समय संसदीय क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकता है।

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 6 - फोटो : AMAR UJALA

मतदाताओं के लिए सुविधाएं
58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाता को घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुविधाएं हैं। ये कदम इसलिए उठाए गए हैं, ताकि बुजुर्ग और विकलांग व्यक्ति सहित प्रत्येक मतदाता को आसानी से अपना वोट डाल सकें। गर्मी से निपटने के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है।


 

सबसे ज्यादा उम्मीदवार हरियाणा में 
छठे चरण में 889 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। छठे चरण के चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व देखें तो इसमें 889 में से 84 यानी महज 11 प्रतिशत महिला उम्मीदवार हैं। 889 में से सबसे ज्यादा 223 उम्मीदवार हरियाणा से हैं। जहां की 10 सीटों पर चुनाव होना है। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की कुल 14 सीटों पर 144 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सबसे कम जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर 20 उम्मीदवार उतरे हैं। 

प्रदेश

सीट

उम्मीदवार

हरियाणा

10

223

दिल्ली

7

162

उत्तर प्रदेश

14

162

झारखंड

4

93

बिहार

8

86

पश्चिम बंगाल

8

79

ओडिशा

6

64

जम्मू-कश्मीर

1

20

कुल

58

889

छठे चरण में 343 करोड़पति
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने छठे चरण में चुनाव लड़ रहे सभी 889 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 889 उम्मीदवारों में से 183 उम्मीदवार दागी हैं। इन पर अलग-अलग मामले चल रहे हैं। वहीं, 343 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने खुद को करोड़पति बताया है। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में हर उम्मीदवार के पास औसतन 6.21 करोड़ की संपत्ति है। दलवार आंकड़ों पर गौर करें तो बीजद के छह उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा औसतन संपत्ति 95.69 करोड़ की संपत्ति है। 

विज्ञापन

सबसे अमीर उम्मीदवार नवीन जिंदल की संपत्ति 1241 करोड़
छठे चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवार नवीन जिंदल हैं। हरियाणा के कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जिंदल ने कुल 1241 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। इस मामले में दूसरे स्थान पर बीजद के संत्रप्त मिश्र हैं। ओडिशा की कटक सीट से चुनाव लड़ रहे संत्रप्त ने अपने हलफनामे में 482 करोड़ की दौलत बताई है। तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता हैं। हरियाणा की कुरूक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ रहे सुशील की संपत्ति 169 करोड़ की है

उधर तीन उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति दो रुपये से दो हजार के बीच घोषित की है। इन उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति क्रमश 2 रुपये, 1686 रुपये और 200 रुपये बताई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें