फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Lok Sabha Election Phase 5 Voting: 49 सीटें, 695 उम्मीदवार, 227 करोड़पति; 5वें चरण के चुनाव के बारे में सबकुछ

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 20 May 2024 07:27 AM IST

सार

Lok Sabha Election 2024 Phase 5: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए वोटिंग आज है। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए मतदान होना है। मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 695 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो चुका है। पांचवें दौर में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग होनी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इसी चरण में ईवीएम में कैद हो जाएगा। 

आइये जानते हैं कि पांचवें चरण के चुनाव में क्या-क्या खास है?

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो चुका है। पांचवें दौर में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग होनी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इसी चरण में ईवीएम में कैद हो जाएगा। 

आइये जानते हैं कि पांचवें चरण के चुनाव में क्या-क्या खास है?

लोकसभा चुनाव 2024 चरण 5 - फोटो : AMAR UJALA

मतदान का समय
आम चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान 20 मई को है। आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए मतदान होना है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। हालांकि, चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान बंद होने का समय संसदीय क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकता है।

मतदाताओं के लिए सुविधाएं 
49 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाता को घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुविधाएं हैं। ये कदम इसलिए उठाए गए हैं, ताकि बुजुर्ग और विकलांग व्यक्ति सहित प्रत्येक मतदाता को आसानी से अपना वोट डाल सकें। गर्मी से निपटने के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है।

सबसे ज्यादा उम्मीदवार महाराष्ट्र में 
इस चरण में 695 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। इनमें सबसे ज्यादा 264 उम्मीदवार महाराष्ट्र से हैं। जहां की 13 सीटों पर चुनाव होना है। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की कुल 14 सीटों पर 144 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सबसे कम लद्दाख की एक सीट पर तीन उम्मीदवार उतरे हैं। 

प्रदेश

सीट

उम्मीदवार

महाराष्ट्र

13

264

उत्तर प्रदेश

14

144

पश्चिम बंगाल

7

88

बिहार

5

80

झारखंड

3

54

ओडिशा

5

40

जम्मू-कश्मीर

1

22

लद्दाख

1

3

कुल

49

695

 

पांचवें चरण में 227 करोड़पति
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने पांचवें चरण में चुनाव लड़ रहे सभी 695 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 695 उम्मीदवारों में से 159 (23%) उम्मीदवार दागी हैं। इन पर अलग-अलग मामले चल रहे हैं। वहीं, 227 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने खुद को करोड़पति बताया है। पांचवें चरण में हर उम्मीदवार के पास औसतन 3.56 करोड़ की संपत्ति है। एनसीपी (शरद गुट) के दो उम्मीदवारों की सबसे ज्यादा औसतन संपत्ति 54.64 करोड़ की संपत्ति है। 

भाजपा के अनुराग शर्मा सबसे अमीर प्रत्याशी
पांचवें चरण में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले उम्मीदवार अनुराग शर्मा हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी से भाजपा प्रत्याशी ने कुल 212 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। इस मामले में दूसरे स्थान पर निर्दलीय नीलेश भगवान सांभरे हैं। महाराष्ट्र की भिवंडी सीट से चुनाव लड़ रहे सांभरे ने अपने हलफनामे में 116 करोड़ की दौलत बताई है। तीसरे सबसे धनी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल हैं। महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ रहे गोयल की संपत्ति 110 करोड़ की है।

वहीं तीन उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति क्रमश 67 रुपये, 700 रुपये और 5427 रुपये बताई है। 

उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता
तमाम उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो 293 (42 प्रतिशत) उम्मीदवार 5वीं और 12वीं के बीच पढ़ाई किए हुए हैं। 349 (50 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा बताई है। 26 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं। 20 उम्मीदवार साक्षर जबकि पांच उम्मीदवार असाक्षर भी हैं। 

12 प्रतिशत महिला उम्मीदवार
उम्मीदवारों की आयु के आंकड़े देखें तो 207 (30 प्रतिशत) उम्मीदवार 25 से 40 वर्ष के बीच के हैं। 384 (55 प्रतिशत) प्रत्याशी 41 से 60 वर्ष के बीच हैं। 103 (15 प्रतिशत) उम्मीदवारों की आयु 61 से 80 वर्ष है। एक प्रत्याशी ने अपनी आयु 82 वर्ष बताई है। पांचवें चरण के चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व देखें तो इसमें 695 में से 82 यानी महज 12 प्रतिशत महिला उम्मीदवार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next