फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ऐसी है नायब सैनी की नई कैबिनेट: श्रुति चौधरी सबसे अमीर तो गौरव हैं सबसे युवा, 76 के श्याम सिंह सबसे उम्रदराज

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 17 Oct 2024 03:28 PM IST

सार

Haryana Cabinet 2024: हरियाणा में नई कैबिनेट की औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपये है। श्रुति चौधरी इस कैबिनेट की सबसे अमीर मंत्री हैं। नई कैबिनेट में तीन मंत्रियों ने अपना पेशा किसानी और चार ने खुद को व्यवसायी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में नायब सरकार - फोटो : AMAR UJALA
हरियाणा में गुरुवार को नई सरकार का गठन हो गया। नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नायब के साथ 13 अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस मंत्रिमंडल में दो महिलाओं को भी मौका मिला है। 14 मंत्रियों में से सभी 14 करोड़पति हैं। तीन मंत्रियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा घोषित की है, जबकि 11 मंत्रियों ने स्नातक और उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता बताई है। चार मंत्रियों ने अपनी आयु 31 से 50 वर्ष के बीच घोषित की है, जबकि 10 मंत्रियों की आयु 51 से 80 वर्ष के बीच की है। 

हरियाणा की नई कैबिनेट की रूप रेखा कैसी है? ये मंत्री करते क्या हैं? कैबिनेट की औसत उम्र कितनी है? कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री कौन से हैं? मंत्रियों की शैक्षिक योग्यता क्या है? आइये जानते हैं…   

नायब कैबिनेट में श्रुति चौधरी सबसे अमीर मंत्री
नायब सिंह सैनी सरकार की नई कैबिनेट की औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपये है। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी इस कैबिनेट की सबसे अमीर मंत्री हैं। तोशाम सीट पर अपने चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को हराने वाली श्रुति के पास 134 करोड़ 56 लाख 99 हजार रुपये की संपत्ति है। कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री श्याम सिंह राणा की संपत्ति सभी मंत्रियों में सबसे कम है। राणा ने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति एक करोड़ 16 लाख 42 हजार 600 रुपये बताई है। नायब सिंह कैबिनेट की औसत संपत्ति 30 करोड़ 82 लाख 13 हजार 661 रुपये है। खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5,80,52,714 रुपये की संपत्ति बताई है।

हरियाणा में नायब सरकार - फोटो : AMAR UJALA
गौरव सबसे युवा, दो मंत्री 70 पार     
पलवल विधानसभा सीट से जीते गौरव गौतम नई कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री हैं। 36 साल के गौरव ने गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नाकोत्तर किया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बेटी आरती सिंह राव इस कैबिनेट की दूसरी सबसे युवा मंत्री हैं। 45 साल की आरती अटेली विधानसभा सीट से जीती हैं। 50 साल से कम उम्र के तीन मंत्रियों में कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री श्रुति चौधरी भी शामिल हैं। 48 साल की श्रुति पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती हैं। इसी तरह आरती राव भी पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह पोती हैं। 14 सदस्यीय कैबिनेट में दो मंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है। इनमें अनिल विज और श्याम सिंह राणा शामिल हैं। अंबाला कैंट से जीते अनिल विज की उम्र 71 साल है तो श्याम सिंह राणा 76 साल के हैं। नायब सैनी कैबिनेट की औसत उम्र 56 साल नौ महीने है।

हरियाणा में नायब सरकार - फोटो : AMAR UJALA
नई कैबिनेट में तीन किसान, चार व्यवसायी
नई कैबिनेट में शामिल तीन मंत्रियों ने अपना पेशा किसानी बताया है। इन मंत्रियों में रणबीर गंगवा, राव नरबीर सिंह और श्याम सिंह राणा शामिल हैं। गंगवा ने किसानी के साथ समाजसेवा को भी अपना पेशा बताया है। कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री गौरव गौतम ने भी अपना पेशा समाजसेवा बताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत पांच मंत्रियों ने राजनीति को ही अपना पेशा बताया है। सैनी के अलावा अनिल विज, कृष्ण कुमार, अरविंद कुमार शर्मा और कृष्ण लाल पंवार उन मंत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने चुनावी हलफनामे में राजनीति को अपना पेशा बताया है। इसी तरह व्यवसाय को अपना पेशा बताने वाले मंत्रियों की संख्या चार है। इन मंत्रियों में आरती सिंह राव, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और राजेश नागर शामिल हैं। कैबिनेट की दो महिला मंत्रियों में शामिल श्रुति चौधरी ने वकालत को अपना पेशा बताया है।

हरियाणा में नायब सरकार - फोटो : AMAR UJALA
नई कैबिनेट में तीन मंत्री 12वीं पास
नायब सिंह सैनी कैबिनेट की शिक्षा की बात करें तो इसमें तीन मंत्री 12वीं पास हैं। छह के पास स्नातक, दो के पास स्नातक पेशेवर और तीन के पास स्नाकोत्तर की डिग्री हैं। राजेश नागर, रणबीर गंगवा और कृष्ण लाल पंवार कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। तीनों मंत्री 12वीं पास हैं। इसी तरह आरती सिंह राव, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, राव नरबीर सिंह, अनिल विज और श्याम सिंह राणा ने स्नातक किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और श्रुति चौधरी के पास पेशवर स्नातक की डिग्री है। दोनों ने ही एलएलबी की है। वहीं, गौरव गौतम, कृष्ण कुमार और अरविंद कुमार शर्मा कैबिनेट के सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। तीनों के पास परास्नातक की डिग्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next