Bihar Assembly Election Phase 1: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता, चुनाव मैदान में उतरे 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
आज बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों के मतदाता वोट डालेंगे। इसके साथ ही कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इससे पहले चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए विशेष तैयारियां की हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से वोट डालने भी सुविधा होगी। वहीं मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। आइये जानते हैं कि पहले चरण के चुनाव में क्या-क्या खास है...
7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक मतदान
पहले चरण की 121 सीटों पर तीन अलग-अलग समय तक वोट डाले जाएंगे। इनमें से 13 सीटें ऐसी हैं जहां के मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाल सकेंगे। इन सीटों में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारापुर सीट के अलावा कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, बिभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर, मुंगेर और जमालपुर शामिल हैं। सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधानसभा सीट पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक का ही है। सूर्यगढ़ा सीट के 56 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक और अन्य बूथों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इन 16 सीटों के अलावा बाकी 105 सीटों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
कुल 1314 उम्मीदवार चुनाव मैदाम में
पहले चरण के चुनाव में कुल 1314 उम्मीदवार हैं। इनमें 1192 पुरुष उम्मीदवार और 121 महिला और एक अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर मतदान होगा।
कुल कितने मतदाता वोट करेंगे
पहले चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
मतदान के लिए कुल कितने बूथ होंगे
पहले चरण के मतदान के लिए कुल 45,341 बूथों पर मतदान किया जाएगा। 18 जिलों की 121 सीटों पर पर मतदाताओं के संख्या के हिसाब से बूथ बनाए गए हैं। एक मतदान केंद्र पर 818 मतदाताओं की संख्या होगी।
मतदाताओं के लिए खास सुविधाएं
सुरक्षा के लिए खास उपाय