फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Polls: कितने सही होते हैं एग्जिट पोल और 2019 में नतीजों के कितने करीब थे अनुमान? जानें हर पहलू विस्तार से

Mon, 27 May 2024 03:28 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान 25 मई को खत्म हो गया। इसके बाद सातवें और अंतिम दौर का मतदान 1 जून को है। अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी होंगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को है। इससे पहले 19 अप्रैल से 25 मई के बीच छह दौर का मतदान कराया जा चुका है। सातवें चरण की वोटिंग खत्म होते ही सबकी नजरें 542 सीटों के एग्जिट पोल पर रहेंगी। गुजरात की सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आने हैं। इससे पहले 1 जून की शाम को अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। इन पोल के जरिए ये बताने की कोशिश होगी कि देश में कौन सी पार्टी सरकार बना सकती है या कितनी सीटें जीत सकती है। 

हम आपको 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे और एग्जिट पोल के आंकड़े बताने जा रहे हैं। इससे आप समझ पाएंगे कि यह पोल कितना सही होता है? क्या इनमें किए गए दावे कितने सटीक होते हैं? इन पोल में 2019 में क्या कहा गया था और बाद में नतीजे क्या निकले?

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे - फोटो : AMAR UJALA

2019 में कैसे थे एग्जिट पोल के नतीजे?
लोकसभा चुनाव 2019 के अधिकतर एग्जिट पोल ने भाजपा को सत्ता में आते हुए दिखाया था। एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता दिखया गया था। वहीं खासतौर पर कांग्रेस के लिए एग्जिट पोल नतीजे बेहद निराशाजनक थे। 2024 की तरह 2019 में विपक्ष गठबंधन 'इंडिया' का अस्तित्व नहीं था बल्कि तमाम विरोध दल यूपीए के तहत चुनाव में उतरे थे। हालांकि, कुछ दल ऐसे भी थे जो किसी गठजोड़ का हिस्सा नहीं बने थे।

दो एग्जिट पोल को छोड़ दें तो अमूमन हर एग्जिट पोल में भाजपा और सहयोगियों को 300 पार दिखाया गया था। कांग्रेस तीन अंकों तक पहुंचने में भी नहीं दिखाई गई थी। हर एग्जिट पोल में यूपीए को 100 से ज्यादा सीटों तक पहुंचते दिखाया गया था। 2019 के सभी एग्जिट पोल में यूपीए को 100 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। भाजपा के बाद सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाले दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस बताई गई थी। 

2019 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल ऐसे थे
 

एजेंसी

भाजपा+

कांग्रेस+

अन्य

आजतक-माय एक्सिस

339-365

77-108

79-111

एबीपी-नील्सन

267

127

148

इंडिया टीवी-सीएनएक्स

300

120

122

न्यूज18-इप्सोस

336

82

124

न्यूज 24-चाणक्य

350

95

97

टाइम्स नाउ-वीएमआर

306

132

104

न्यूज नेशन

282-290

118-126

130-138

रिपब्लिक-सी वोटर

305

124

113

किस एजेंसी ने क्या अनुमान जताया था?

न्यूज 24-चाणक्य के पोल में एनडीए को पहले से भी कहीं ज्यादा यानी 350 सीटें दी गई थीं। वहीं यूपीए को 95 और अन्य को 97 सीटें दिखाई गई थीं। 

न्यूज 18-इप्सॉस के पोल में एनडीए को 336 सीटें दिखाई गई थीं। वहीं यूपीए को 82 और अन्य को 124 सीटें दी गई थीं। 

टाइम्स नाउ-वीएमआर ने एनडीए को 306, यूपीए को 132 और अन्य को 104 सीटें दी थीं। न्यूज नेशन ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 282 से 290 के बीच सीटें दी थीं। यूपीए 118 से 126 सीट के बीच बताया गया था। वहीं अन्य को 130 से 138 सीटें मिलती दिखाई गई थीं। 

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भी एनडीए को 300 सीट मिलती दिखाई गई थीं। यूपीए को 120 और अन्य को 122 सीटें दिखाई गई थीं। 

न्यूजएक्स ने एनडीए को सबसे कम यानी 242 सीटें दी थीं। यूपीए को 162 और अन्य को 136 सीटें दी गई थीं।

विज्ञापन

पिछले चुनाव के नतीजे क्या थे?
2019 में देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए गए थे। ये चुनाव 543 में 542 सीटों (सामान्य-411, अनुसूचित जाति-84 और अनुसूचित जनजाति-47) के लिए कराए गए थे। तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र में भारी नकदी बरामदगी के बाद लोकसभा चुनाव रद्द कर दिया गया था। इस चुनाव के लिए कुल 91.05 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे। चुनाव में 61.08 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह से 2019 के लोकसभा चुनावों में 67.09% वोट पड़े थे जिसमें से पुरुषों ने 67.01%, महिलाओं ने 67.18% और अन्य ने 14.58% वोटिंग की थी। 

इस तरह से 542 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे 23 मई 2019 को घोषित हुए थे। एग्जिट पोल के अनुमान करीब-करीब सही हुए और भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार खुद के दम पर सत्ता में आई। भाजपा ने सबसे ज्यादा 303 सीटें जीतीं। इसके बाद कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के 22 सांसद, बसपा के 10, भाकपा के 2, माकपा के 3 और एनसीपी के 5 सांसद जीते। चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनी जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। 30 मई 2019 को वाराणसी सांसद नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें