फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Election Affidavit: दिल्ली में खेती की जमीन, 25 कंपनियों में करोड़ों के शेयर, जानें राहुल के पास क्या-क्या?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 03 Apr 2024 08:54 PM IST

सार

Election Affidavit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को वायनाड सीट से नामांकन किया है। राहुल ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में करीब 11 करोड़ का इजाफा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : AMAR UJALA
इन दिनों लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा। इस बीच, कई बड़े चेहरों ने अपना नामांकन कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केरल वायनाड लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल किया है। 

कांग्रेस नेता के चुनावी हलफनामे से कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं। राहुल ने अपने शपथ पत्र में कहा है कि उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। आइये जानते हैं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में क्या बताया है...
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : AMAR UJALA
इन दिनों लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा। इस बीच, कई बड़े चेहरों ने अपना नामांकन कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केरल वायनाड लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल किया है। 

कांग्रेस नेता के चुनावी हलफनामे से कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं। राहुल ने अपने शपथ पत्र में कहा है कि उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। आइये जानते हैं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में क्या बताया है...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : AMAR UJALA
संपत्ति में इजाफा हुआ 
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में कुल 20.39 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2019 में राहुल ने 15.88 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। 2014 में कांग्रेस सांसद के पास कुल 9.40 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में करीब 11 करोड़ का इजाफा हुआ है।

राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता की सालाना कमाई करोड़ों में
कमाई की बात करें तो 2018-19 में कांग्रेस नेता की कुल कमाई 1.20 करोड़ रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में इजाफा हुआ। 2019-20 में ये बढ़कर 1.21 करोड़ रुपये हो गई। 2020-21 में राहुल गांधी की कमाई में 1.29 करोड़ रुपये रही। वहीं, 2021-22 में कांग्रेस नेता की कमाई में इजाफा हुआ और ये बढ़कर 1.31 करोड़ रुपये हो गई। 2023 में इसमें कमी आई और ये 1.02 करोड़ रुपये रह गई। 

राहुल गांधी - फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी
55 हजार रुपये नकद, 25 कंपनियों में शेयर
अपने शपथ पत्र में कांग्रेस नेता ने बताया है कि इस समय उनके पास 55 हजार रुपये नकदी के रूप में हैं। राहुल ने बैंक खातों में 26.25 लाख रुपये जमा किए हैं। 

कांग्रेस सांसद ने बताया है कि उनके पास यंग इंडियन के 100 रुपये मूल्य के 1900 इक्विटी शेयर (कुल 1,90,000 रुपये) हैं। राहुल के 25 कंपनियों में शेयर के रूप में 4.33 करोड़ रुपये जमा हैं। वहीं, सात म्युचुअल फंड्स में 3.81 करोड़ रुपये जमा हैं। उनके पास 15.21 लाख रुपये के गोल्ड बॉन्ड भी हैं।

कांग्रेस नेता ने बीमा के रूप में 61.52 लाख रुपये जमा किए हैं। कांग्रेस नेता के पास 4.20 लाख रुपये के स्वर्ण और अन्य आभूषण हैं। इस तरह से कांग्रेस नेता के पास कुल 9.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
बहन के साथ साझे में खेती की जमीन
राहुल दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर गांव में दो खेती की जमीन में बहन प्रियंका के साथ आधे के हिस्सेदार हैं। इन भूखण्डों का मौजूदा बाजार मूल्य 2.10 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, राहुल के नाम पर गुड़गांव में ही 5838 वर्ग फिट का आफिस स्पेस है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य 9.04 करोड़ रुपये बताया गया है। 

इस तरह से राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में कुल 11.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है। चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ें तो कांग्रेस नेता के पास कुल 20.39 करोड़ की संपत्ति है। 

राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
कमाई का जरिया क्या है?
राहुल गांधी ने सांसद के रूप में मिलने वाले वेतन को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने 1995 में कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से डेवलपमेंट स्टडीज में एम.फिल की डिग्री हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next