फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhupendra Yadav: पत्नी की कमाई भूपेंद्र यादव से 10 गुना, गुड़गांव में 1215 वर्ग फीट के घर की कीमत 15.50 लाख

Sat, 30 Mar 2024 05:36 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Election 2024: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर लोकसभा सीट से नामांकन भरा है। भाजपा नेता ने अपने शपथ पत्र में कुल 2.32 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2022-23 में केंद्रीय मंत्री की कमाई 12.07 लाख रुपये रही।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के नामांकन खत्म हो चुका है। इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस बीच, कई बड़े चेहरों ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से नामांकन भरा है। इससे पहले वह राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के चुनावी हलफनामे से कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं। भूपेंद्र यादव से ज्यादा उनकी पत्नी बबिता यादव के नाम पर संपत्ति है। केंद्रीय मंत्री और उनके परिवार के नाम पर एक ही मकान है। आइये जानते हैं इस शपथ पत्र में क्या-क्या खास है...

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : AMAR UJALA
बढ़ी या घटी संपत्ति?
केंद्रीय श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने शपथ पत्र में कुल 2.32 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के राज्यसभा चुनाव में भूपेंद्र यादव ने 1.24 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी। 2012 में उनके पास कुल 58.72 लाख रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से बीते 12 साल में उनकी संपत्ति में करीब चार गुना हो गई है। 

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री की सालाना कमाई 
कमाई की बात करें तो 2018-19 में केंद्रीय मंत्री की कुल कमाई 10.74 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2019-20 में ये घटकर 9.72 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में भूपेंद्र यादव की कमाई में फिर कमी आई और ये 9.31 लाख रुपये रह गई। वहीं, 2021-22 में केंद्रीय मंत्री की कमाई में इजाफा हुआ और ये बढ़कर 15.40 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में इसमें फिर कमी और ये 12.07 लाख रुपये रह गई। 

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी बबिता यादव की आय भूपेंद्र से ज्यादा 
भूपेंद्र यादव की पत्नी बबिता यादव की कमाई 2018-19 में 41.30 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष 2019-20 में उनकी कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ और यह 2.92 करोड़ रुपये हो गई। हलफनामे के अनुसार, 2020-21 में बबिता यादव को और अधिक 3.84 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं, 2021-22 में केंद्रीय मंत्री की पत्नी की कमाई में आधे से ज्यादा की कमी आई और ये 1.50 करोड़ रुपये रह गई। 2022-23 में बबिता को फिर नुकसान हुआ और उनकी कमाई 1.28 करोड़ रुपये रह गई।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर में की सभा। - फोटो : अमर उजाला
नकदी और बैंक खातों की राशि 
अपने शपथ पत्र में भूपेंद्र यादव ने बताया है कि इस समय उनके पास महज 69,000 रुपये नकदी के रूप में हैं। उनकी पत्नी के पास 55,000 रुपये नकद हैं। भूपेंद्र यादव के चार बैंक खातों में 10.82 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, बबिता के चार बैंक खातों में उनके पति से अधिक 23.37 लाख रुपये जमा हैं। 

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने बीमा के रूप में 6.14 लाख रुपये जमा किए हैं। इसी तरह उनकी पत्नी बबिता के नाम 7.18 लाख रुपये की बीमा है। 

वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
तीन कारों के मालिक 
हलफनामे के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री और पत्नी के नाम पर कुल तीन गाड़ियां हैं। भूपेंद्र यादव के पास 2.90 लाख रुपये की मारुति ऑल्टो और 26.80 लाख रुपये की टोयोटा इनोवा क्रिस्टा है। वहीं, बबिता यादव ने नाम पर 12.33 लाख रुपये की इकोस्पोर्ट कार है। 

सोने, चांदी और हीरे के गहने 
केंद्रीय मंत्री अपने पास 10.20 लाख रुपये मूल्य का 150 ग्राम सोना और 76.5 हजार रुपये मूल्य की 1000 ग्राम चांदी रखे हुए हैं। वहीं, पत्नी बबिता यादव के पास 1150 ग्राम सोने के जेवर हैं, जिसकी कीमत 78.20 लाख रुपये है। इसमें ससुर से विरासत में मिला 500 ग्राम सोना भी शामिल है। इसके अलावा बबिता के पास 4.90 लाख रुपये मूल्य का हीरे के आभूषण हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने हलफनामे में अपने और पत्नी के नाम पर 14 लाख रुपये के कार्यालय पुस्तकालय, कंप्यूटर, फर्नीचर और फिक्सचर और अन्य वस्तुओं की जानकारी दी है। 

इस तरह से केंद्रीय मंत्री के पास कुल 1.98 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से खुद भूपेंद्र की 63.31 लाख रुपये, पत्नी बबिता यादव की 1.35 करोड़ की चल संपत्ति है। 
 
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : एक्स/भूपेंद्र यादव
गुड़गांव में है जमीन और घर
बबिता यादव के नाम पर गुड़गांव के जमालपुर गांव में 2700 वर्ग मीटर जमीन है, जिसकी कीमत 18 लाख रुपये बताई गई है। वहीं इसी गांव में उनके नाम पर 1215 वर्ग. फीट क्षेत्र में बना एक मकान है। इस मकान का मौजूदा बाजार मूल्य 15.50 लाख रुपये बताया गया है। हलफनामे के मुताबिक, यह मकान ससुराल से विरासत में मिला है। 

इस तरह से भूपेंद्र यादव ने अपने शपथ पत्र में अचल संपत्ति के रूप में केवल घर और जमीन बताया है। चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ें तो केंद्रीय मंत्री के पास 2.32 करोड़ की संपत्ति है। इसमें से खुद भूपेंद्र की 63.31 लाख रुपये जबकि पत्नी बबिता की 1.69 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

कमाई का जरिया क्या है?
भूपेंद्र यादव ने भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में मिलने वाले वेतन को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वहीं, बबिता यादव ने अपनी आमदनी का जरिया व्यावसायिक आय को बताया है। भाजपा नेता ने 1993 में गवर्नमेंट कॉलेज अजमेर (अजमेर विश्वविद्यालय) से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें