फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

C-Voter Exit Poll: पिछले लोकसभा चुनावों में कितना सही रहा सी-वोटर का एग्जिट पोल? जानें ये आंकड़े

Fri, 31 May 2024 08:47 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

C-Voter Exit Poll Results: लोकसभा 2024 के चुनाव का जनादेश 4 जून को आएगा, लेकिन उसके पहले एजेंसियां 1 जून को एग्जिट पोल निकालेंगी। सी-वोटर के पिछले दो चुनावों के एग्जिट पोल में सरकार बनाने का दावा तो सही रहा है। 
 
विज्ञापन
सी-वोटर लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर की वोटिंग 1 जून को है। इसके साथ ही सर्वे करने वाली तमाम एजेंसियां 1 जून की शाम को एग्जिट पोल निकालेंगी। पिछले दो चुनावों में सी-वोटर ने अलग-अलग मीडिया संस्थानों के साथ मिलकर एग्जिट पोल निकाला। आज हम आपको बताएंगे कि सी वोटर के ये एग्जिट पोल नतीजों के कितने पास या दूर रहे। 
विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल
पिछले लोकसभा चुनाव में रिपब्लिक सी वोटर ने एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के साथ ही गठबंधन को 305 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था। 2019 के चुनाव में सरकार तो एनडीए की ही बनी लेकिन सीटों में अंतर देखने को मिला। भाजपा ने अकेले ही 283 सीटों पर जीत दर्ज की और एनडीए के खाते में 353 सीटें आईं। वहीं कांग्रेस गठबंधन यानी यूपीए के लिए रिपब्लिक- सी वोटर ने 124 सीटें जीतने का दावा किया था। जो अनुमान से कम आया और यूपीए को 92 सीटें मिले। जबकि अन्य के खाते में 113 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था। यहां अंतर देखने को मिला और अन्य पार्टियों ने कुल 97 सीटें जीतीं।

2014 लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल
2014 लोकसभा चुनाव में सी वोटर ने इंडिया टीवी के साथ एग्जिट पोल किया था। 2014 के चुनाव में भी सी-वोटर ने एनडीए के 281 सीटें जीतने के साथ पूर्ण बहुमत सरकार बनाने का दावा किया था। सरकार तो एनडीए की ही बनी लेकिन यहां भी सीटों में अंतर रहा और एनडीए ने कुल 336 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

 

इस बार कब जारी होंगे एग्जिट पोल?
1 जून को सातवें दौर का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने जानकारी दी थी कि 19 अप्रैल 2024 को सुबह सुबह 7.00 बजे से 1 जून 2024 को शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा। यानी 1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी होंगे। 

1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद तमाम सर्वे एजेंसियां या न्यूज चैनल एग्जिट पोल जारी करेंगे। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।

सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है। ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में क्या हो सकता है? कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा। 

 

लोकसभा के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल भी 
लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इन राज्यों के एग्जिट पोल भी 1 जून को आएंगे। इन्हें भी आप अमर उजाला पर देख सकते हैं। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहा है उनमें सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतदान हो चुका है। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 जून को आ जाएंगे। वहीं, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।  

 

अमर उजाला मोबाइल App नहीं, तो अभी करें डाउनलोड
अगर आपने अपने मोबाइल में अमर उजाला App अब तक डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए। यहां आपको न केवल चुनावों के एग्जिट पोल और नतीजों से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि अपने आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। App डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका अपनाएं- 
  • गूगल या एपल प्ले स्टोर पर जाएं। 
  • अमर उजाला सर्च करें।
  • अमर उजाला एप का ऑप्शन दिखते ही उसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें